नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड से पैसा बनाना बहुत आसान है। एक तो इसमें आपको रोज-रोज शेयर बााजार की तरह नजर नहीं रखनी पड़ती। दूसरे आपको मोटा मुनाफा कमाने के लिए एक साथ बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। बल्कि आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करके कुछ सालों में तगड़ा फंड बना सकते हैं। कुछ फंड ऐसे भी होते हैं, जो एक साल में 50 फीसदी या इससे ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। हम यहां आपको ऐसे ही फंड की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों को 1 साल में 50 फीसदी रिटर्न दिया है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फोक्स्ड इक्विटी फंड ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 50 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी जिस किसी निवेशक ने इस फंड में 4 लाख रु का निवेश किया होगा, उसे 1 साल में 2 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा। ऐसे निवेशक की कुल निवेश राशि 6 लाख रु हो गयी होगी। इस फंड में आगे बेहतर रिटर्न देने की क्षमता है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फोक्स्ड इक्विटी फंड ने पिछले 5 सालों में करीब 100 फीसदी मुनाफा कराया है। यानी 5 सालों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ फोक्स्ड इक्विटी फंड ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। अगर आप 5 साल पहले आदित्य बिड़ला सन लाइफ फोक्स्ड इक्विटी फंड में 5 लाख रु का निवेश करते तो आपकी निवेश राशि 5 लाख रु के प्रोफिट के साथ 10 लाख रु हो गयी होती।
पिछले 10 साल में आदित्य बिड़ला सन लाइफ फोक्स्ड इक्विटी फंड ने निवेशकों का पैसा 3.6 गुना तक बढ़ा दिया। आदित्य बिड़ला सन लाइफ फोक्स्ड इक्विटी फंड का रिटर्न पिछले 10 सालों में 675 फीसदी रहा है। अगर किसी निवेशक ने इस फंड में एक साथ 1 लाख रु लगाए होते तो अब तक उसकी ये रकम 3.6 लाख रु हो गयी होती। बता दें कि ये एक इक्विटी फंड है। इक्विटी फंड में डेब्ट फंड की तुलना में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता होती है।
इक्विटी फंड शेयरों में निवेश करते हैं, जिससे अधिक रिटर्न की संभावना बढ़ जाती है। किसी फंड के पास बढ़िया शेयर हों तो उस फंड को वैसे भी अच्छा माना जाता है। बात आदित्य बिड़ला सन लाइफ फोक्स्ड इक्विटी फंड की करें तो इसके पास डीएलएफ, डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, डॉ रेड्डीज, यूनाइटेड स्पिरिट्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे बढ़िया शेयर हैं।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फोक्स्ड इक्विटी फंड को 24 अक्टूबर 2005 को लॉन्च किया गया था। यह एक लार्जकैप फंड है। यानी ये अधिकतर पैसा लार्ज कैप वाली कंपनियों में करता है। इससे इसमें जोखिम की संभावना कम है। इस फंड में आप न्यूनतम निवेश 1000 रुपये का कर सकते है। वहीं न्यूनतम एसआईपी की लिमिट भी 1000 रुपये की ही है। ध्यान रहे कि इक्विटी फंड में जोखिम भी होता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति