Mumbai Trains Reschedule and Delayed: मुबंई में बारिश ने आफत मचा दी है। भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से सेंट्रल रेलवे, हार्बर रेलवे की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कुछ निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से चल रही हैं। इससे मुंबईकरों को भारी परेशानी हो रही है। सिर्फ यही नहीं, वहीं कुछ जगहों पर लोकल सेवाएं धीमी गति से चल रही हैं।
इसके कारण मुंबईकरों को सुबह-सुबह काफी परेशानी उठानी पड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेनें कौन प्रभावित हुई हैं।
इन ट्रेनों को किया गया है रद्द
मुंबई के स्टेशनों पर जलभराव के कारण और अधिक बारिश होने की वजह से आज 8 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इन ट्रेनों में 12110 (एमएमआर-सीएसएमटी) जेसीओ, 11010 (पुणे-सीएसएमटी) जेसीओ, 12124 (पुणे सीएसएमटी डेक्कन) जेसीओ, 11007 (पुणे-सीएसएमटी डेक्कन) जेसीओ, 12127 (सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस) जेसीओ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
कल्याण-कसारा रूट हुआ बधित
मुंबई से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के एक दिन बाद 7 जुलाई की सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं क्योंकि पटरियों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे भारी ट्रेनों के कारण अटगांव और थानसित स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई। इसके अलावा वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ गिर गया, जिससे ट्रैक ब्लाक हो गया। इससे कल्याण-कसारा रूट पर रेल यातायात बाधित हो गया।
पीटीआई ने सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता के हवाले से यह भी जानकारी दी है कि कसारा और टिटवाला के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। एक अन्य रेलवे अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ओवरहेड इक्विपमेंट पोल झुक गया, जिससे मुंबई जाने वाली पंजाब मेल ट्रेन का पेंटोग्राफ वाशिंद के पास उलझ गया है।
ये ट्रेने भी हुई प्रभावित
भांडुप स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे सेंट्रल रेलवे लाइन प्रभावित हुई है। इसके अलावा कुर्ला-मानखुर्द स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण हार्बर रूट की लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
वहीं, वडाला में भी पानी भर जाने के कारण गोरेगांव-सीएसएमटी लोकल को अगली सूचना तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में मुंबई समेत पूरे राज्य में और भारी बारिश की संभावना जताई है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
मुंबई एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक जाम
मौसम की स्थिति के कारण आज मुंबई एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक जाम और वाहनों की धीमी गति देखी जा रही है। लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट तक अपनी यात्रा के लिए अधिक समय दें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट