मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर ताजा अपडेट आया है. इसके तहत बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम के बारे में बताया गया है. गुजरात में तेजी से प्रोजेक्ट से जुड़े काम हो रहे हैं. इसी को लेकर अब ताजा जानकारी जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि 5 स्टेशनों के रेल लेवल स्लैब पूरे हो चुके हैं, जिसमें वापी, बिलिमोरा, सूरत, आनंद और अहमदाबाद के स्टेशन शामिल हैं. बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में कुल 12 स्टेशन शामिल हैं. महाराष्ट्र के मुंबई को लेकर भी अपडेट ये है कि स्टेशन का काम शुरू हो गया है.

Advertisement

2017 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कोरिडोर गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में है, जोकि अहमदाबाद और मुंबई को जोड़ने के लिए है. इसके तहत कुल 12 स्टेशन हैं. प्रोजेक्ट में कुल 508 किलोमीटर का है. इसमें 8 स्टेशन गुजरात में हैं. इन स्टेशनों में साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वड़ोदरा, भरूच, बिलिमोरा, वापी और सूरत शामिल हैं. जबकि अन्य 4 स्टेशन महाराष्ट्र में हैं, जोकि बोईसर, विरार, थाणे और मुंबई हैं. इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने 14 सितंबर, 2017 को अहमदाबाद में किया था.

Advertisement

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में लगेंगे और 2 साल

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में संकेत दिए कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 2026 तक पूरी हो जाएगी. शुरुआती सेवाएं सूरत और बिलिमोरा के बीच चलेंगी. भूमि अधिग्रहण को लेकर चुनौतियों से संबंधित शुरुआती देरी के बावजूद प्रोजेक्ट नवंबर 2021 से निर्माण लगातार आगे बढ़ रहा है.

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत 108,000 करोड़ रुपए थी. तब इसके पूरे होने की अनुमानिक अवधि 8 साल थी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भारत में हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए पटरी पर बनी हुई है. एनएचएसआरसीएल की स्थापना 12 फरवरी, 2016 को कंपनी अधिनियम के तहत की गई थी, जोकि गुजरात और महाराष्ट्र सरकारों के साथ रेल मंत्रालय के माध्यम से केंद्र सरकार की इक्विटी भागीदारी के साथ एक विशेष प्रयोजन वाहन के रूप में कार्य करता है.