भारी बारिश के चलते आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार थम सी गई है. ठाणे और पालघर में कल के बाद अब मुंबई में तेज बारिश हो रही है. रात भर झमाझम बारिश की वजह से मुंबई में किंग सर्कल, अंधेरी सब-वे जैसे निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है. इसकी वजह से अंधेरी सब-वे बंद करना पड़ा है.
बारिश की वजह से रफ्तार
दूसरी ओर ठाणे में भारी बारिश की वजह से भांडुप में रेल ट्रैक पर पानी भर गया है. इसके चलते लोकल ट्रेन की सेवाएं बाधित हो गई हैं. मुंबई में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल-कॉलेजों में पहले सत्र में छुट्टी कर दी गई है. अब एयरलाइन विस्तारा ने एडवाइजरी जारी कर दिया है.
विस्तारा ने मुंबई में भारी बारिश के बीच एडवायजरी जारी किया है. इसमें कहा गया है कि तेज बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम है. मुंबई एयरपोर्ट रूट पर गाड़ियों की आवाजाही धीमी है. ऐसे में पैसेंजर्स समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें.
महाराष्ट्र में बारिश को लेकर क्या है अनुमान?
मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और मराठावाड़ा जैसे इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने के अनुमान हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और गरज भी हो सकती है. IMD ने कहा कि मध्य महाराष्ट्र में 9 से 11 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं. मध्य महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आज यानी 8 जुलाई को लेकर कहा कि यहां भारी बारिश होगा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट