Mumbai Metro Line 3: अगर आप मुंबई में रहते हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर आ गई है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई मेट्रो 3 परियोजना को दिसंबर 2024 के अंत तक पूरा करने का फैसला किया है। मुंबई मेट्रो 3 का पहला चरण , SEEPZ (सांताक्रूज़ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन) और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बीच चलेगा।

Advertisement

दिसंबर तक मेट्रो लाइन 3 का काम हो जाएगा पूरा

Advertisement

यह परियोजना दिसंबर 2024 के अंत तक पूरी हो जाएगी। लेकिन इससे पहले सितंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि वह मेट्रो लाइन 3 की बढ़ी हुई परियोजना लागत में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की इक्विटी हिस्सेदारी को अपनाएगी। मंगलवार को राज्य शहरी विकास विभाग की एक नई अधिसूचना के माध्यम से इस निर्णय को औपचारिक रूप दिया गया।

Advertisement

इतना लगा कुल पैसा

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कोलाबा को बांद्रा सीप्ज़ ​​से जोड़ने वाली भूमिगत मेट्रो लाइन 3 के लिए संशोधित परियोजना लागत का खुलासा किया। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) इस परियोजना को वित्तपोषित कर रही है, जिससे कुल उधारी 13,235 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,280.45 करोड़ रुपये हो गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, JICA को भारत सरकार के माध्यम से पास-थ्रू एसिसटेंस (PTA) के माध्यम से वित्तपोषण प्रदान किया गया है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पिछली चार किस्तों तक वित्तपोषण प्रदान किया जा चुका है और बाकि धनराशि की पांचवीं किस्त पर 5 जुलाई को हस्ताक्षर किए जाने हैं।

Advertisement

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि वह मेट्रो लाइन 3 की बढ़ी हुई परियोजना लागत में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की इक्विटी हिस्सेदारी को वहन करेगी। मंगलवार को राज्य शहरी विकास विभाग की एक नई अधिसूचना के माध्यम से इस निर्णय को औपचारिक रूप दिया गया।

कुल लागत बढ़ने के पीछे का कारण

अधिसूचना में विस्तार से बताया गया है कि मेट्रो 3 परियोजना की मूल लागत, जिसे शुरू में दिसंबर 2021 तक पूरा होना था, 23,136 करोड़ रुपये थी। जियोग्राफी और डेमोग्राफी चुनौतियों, भूमि अधिग्रहण की कठिनाइयों और आरे कार शेड भूमि अधिग्रहण के मुद्दों के कारण, लागत में 10,269.82 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे कुल लागत 33,406 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement

साल 2021 से 2024 के बीच, परियोजना पर अतिरिक्त लागत आई, जिसमें सलाहकार शुल्क के लिए 520 करोड़ रुपये, कार्यालय व्यय के लिए 150 करोड़ रुपये और समझौतों के लिए 1,000 करोड़ रुपये शामिल हैं। इन अतिरिक्त खर्चों ने कुल परियोजना लागत को 37,275.50 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।

सरकार के अनुसार, परियोजना का 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसकी संशोधित लागत 37275.50 करोड़ रुपये है। मुंबई मेट्रो की लाइन 3 (एक्वा लाइन) भारत के महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक रैपिड ट्रांजिट मेट्रो लाइन है।

Advertisement