Multibagger Stocks : कई सारे ऐसे स्टॉक्स है। जिसने साल 2022 में अपने शानदार मल्टीबैगर रिटर्न से इन्वेस्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा और अपने निवेशको को बेहतरीन रिटर्न दिया है। इस तरह कम वक्त में उन्हें अमीर बना दिया। आज हम आपसे बड़ौदा रेयॉन कॉर्पोरेशन, अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज, रीजेंसी सेरामिक्स, डीप डायमंड इंडिया, क्वांटम डिजिटल विजन के शेयर बारे में बात कर रहे है। चलिए जानते है इनके बारे में।
बड़ौदा रेयॉन कॉर्पोरेशन के स्टॉक में पिछले 3 महीनों में 164 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं अगर हम पिछले 6 महीनों की बात करें, तो ये स्टॉक में 4508 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, सोमवार 19 दिसंबर 2022 को इसमें 4.99 प्रतिशत गिरावट देखने को मिल रही है और ये शेयर आज ये शेयर 328.35 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। बड़ौदा रेयॉन कॉर्पोरेशन का बाजार पूंजीकरण 752.29 करोड़ रुपये है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 501 रुपये है। वहीं अगर हम इसके 52 सप्ताह का निचला स्तर स्तर की बात करें, तो फिर ये 4.42 प्रति शेयर है। ये स्मॉल कैप कंपनी सल्फ्यूरिक एसिड, कार्बन-डी-सल्फाइड, एनहाइड्रस सोडियम सल्फेट आदि के निर्माण में लगी हुई है।
अंबर प्रोटीन उद्योग के स्टॉक मे पिछले 6 महीनों में 1089 प्रतिशत की तेजी आई है और अगर हम पिछले एक साल की बात करें, तो ये शेयर 2228 प्रतिशत उछला है। वहीं पिछले 5 वर्षो की रैली 7300 प्रतिशत है। आज यानी 19 दिसंबर 2022 सोमवार को ये शेयर 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 510 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा हैं। इस कम्पनी का बाजार पूंजीकरण 293.25 करोड़ रुपये है। इस स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 843 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 22 रुपये है। ये कंपनी कई सारे क्षेत्रो में काम करती है।
रीजेंसी सिरेमिक
रीजेंसी सिरेमिक का स्टॉक में पिछले 6 महीनों में 1143 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं अगर हम पिछले एक साल की बात करें, तो ये शेयर 1176 प्रतिशत उछला है। आज यानी 19 दिसंबर 2022 सोमवार को ये स्टॉक 2.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर पर 46 रुपये और 52-सप्ताह के निचले स्तर पर 2 रुपये है। इसका बाजार पूंजीकरण 67.29 करोड़ रुपये है। यह स्मॉल कैप कंपनी भवन निर्माण सामग्री क्षेत्र में काम करती है।
डीप डायमंड इंडिया का स्टॉक पिछले 6 महीनों में 473 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं अगर हम पिछले 1 साल की बात करें, तो इसका 632 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। आज यानी 19 दिसंबर 2022 सोमवार को ये स्टॉक 5.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 108.45 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इसका 52 सप्ताह के उच्च स्तर 171 रुपये और 52 सप्ताह के निचले स्तर 11 रुपये है। इसका बाजार पूंजीकरण 33 करोड़ रुपये है। ये स्मॉल कैप कंपनी साल 1995 में अस्तित्व में आई थी। ये कंपनी रत्न और आभूषण क्षेत्र में काम करती है।
क्वांटम डिजिटल विजन (इंडिया) लिमिटेड
क्वांटम डिजिटल विजन (इंडिया) लिमिटेड का स्टॉक पिछले 6 महीनों में 681 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं अगर हम पिछले 1 साल की बात करें, तो 594 चढ़ा है। आज यानी 19 दिसंबर 2022 सोमवार को ये स्टॉक 4.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 37.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसका बाजार पूंजीकरण 10 करोड़ रुपये है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 42 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर क्रमश: 3 रुपये है। यह स्माल कैप कंपनी पैकेजिंग क्षेत्र में काम करती है।
नोट : यहां पर केवल शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी को दी गई है, न कि निवेश की सलाह दी गयी है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट पर रिस्क होता है। अगर आप यहां इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो पहले अपने एडवाइजर से कंसल्ट करें।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!