Jai Balaji Industries जो आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को काफी शानदार रिटर्न दिया है। इस कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में लगभग 14 गुना बढ़ चुका है।
लगभग 9,448 करोड़ रु के मार्केट कैप वाली यह कंपनी पिछले 5 वर्षों से अपने निवेशकों को निरंतर धांसू रिटर्न दे रही है। शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को एनएसई पर जय बालाजी के शेयर 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 585 रु के भाव पर बंद हुए।
हालांकि, आज से लगभग 1 साल पहले 18 नवंबर 2022 को इसका शेयर एनएसई पर महज 41.45 रुपये के प्रभावी भाव पर कारोबार कर रहा थे। तब से अब तक इस कंपनी के शेयर की कीमत में करीब 1,311.34 फीसदी का उछाल आ चुका है।
इसका मतलब है कि अगर आज से 1 वर्ष पहले किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो आज उसके 1 लाख रु की वैल्यू बढ़कर 14 लाख 11 हजार रु हो गई होती।
वहीं पिछले 5 साल की बात करें तो फिर पिछले 5 वर्ष में तो इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को और भी बेहतर रिटर्न दिया है। लगभग 5 वर्ष पहले 30 नवंबर 2018 को यह शेयर एनएसई पर 17 रुपये के प्रभावी भाव पर कारोबार कर रहा था, जो अब बढ़कर लगभग 585 रु पर पहुंच गया है। इस तरह जय बालाजी इंडस्ट्रीज के शेयर ने पिछले 5 वर्षों में लगभग 3,341.18 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इसका मतलब है कि इस कंपनी के शेयर में अगर किसी निवेशक ने लगभग 5 वर्ष पहले 1 लाख रु लगाए होते और उसको आज तक नहीं निकला होता तो आज उसके 1 लाख रु की वैल्यू 3,341.18 फीसदी बढ़कर 34 लाख रु होती। साथ ही वह व्यक्ति लगभग 33 लाख रु के फायदे में होता।
अगर हम इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर देखे तो फिर इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 642 रुपये है, जबकि इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर देखे तो फिर इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 37.5 रु है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए पीवी रामप्रसाद रेड्डी ने कैसे बनाई 57,000 करोड़ रु की कंपनी
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत