Brightcom Group Limited के शेयर ने अपने निवेशको को काफी तगड़ा रिटर्न दिया हैं। इस शेयर ने पिछले 2 वर्षो में अपने निवेशको को 300 प्रतिशत की अधिक रिटर्न दिया है। 6 अप्रैल 2021 को इस कंपनी का शेयर 3.86 रुपये के स्तर पर था। इस कंपनी का शेयर 04 अप्रैल 2023 को बढ़कर 16.10 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका हैं।
पिछले 2 में इस कंपनी के शेयर ने अपने निर्वशकों को लगभग 317 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह कंपनी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का एक हिस्सा है। इस कंपनी के शेयर ने पिछले 2 वर्ष में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर कोई व्यक्ति इस कंपनी के शेयर में 2 साल पहले 1 लाख रु का निवेश किया होता, तो फिर आज उसको 4.17 लाख रु का रिटर्न मिलता।
क्यू3एफवाई23 में कंपनी का शुद्ध राजस्व 41 फीसदी वाईओवाई बढ़ा है और यह बढ़कर 2865 करोड़ रु हो गया है। वर्तमान में कंपनी 25.6एक्स के उद्योग पीई के मुकाबले 2.3एक्स के टीटीएम पीई पर बिजनेस कर रही है। ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड ने एफवाई22 में 29.42 फीसदी और 21.33 फीसदी का आरओसीई और आरओई हासिल किया। वही, अगर कंपनी के मार्केट कैप की बात करें, तो कंपनी 3,751.32 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ ग्रुप ए के शेयरों में शामिल है।
आज यानी गुरुवार 6 अप्रैल 2023 को इस कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.97 फीसदी की तेजी के साथ 18.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अगर हम इस कंपनी के शेयर की 52 हफ्ते के उच्चतर स्तर की बात करें, तो फिर इस कंपनी का 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर 108.45 रु हैं। वहीं, अगर हम इस कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर की बात करें तो फिर यह 11.98 रुपये है।
इस कंपनी के शेयर ने पिछले 5 दिनों में 15.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वही, अगर हम इस कंपनी के शेयर के पिछले 1 महीने की बात करें, तो फिर यह शेयर पिछले 1 महीने में करीब 15.88 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें