Multibagger Share : रेयॉन ग्रेड कास्टिक सोडा और कास्टिक कंसंट्रेशन वाली एक अग्रणी कम्पनी लॉर्ड्स क्लोरो एल्कली लिमिटेड हैं। यह नॉर्थ इंडिया की कंपनी है। ये कंपनी अपने प्रोडक्ट की सप्लाई कई सारे कंपनियों को करती है। जैसे पेपर, सोडा, डाई, केमिकल्स और प्लास्टिक इंडस्ट्रीज बेस्ड कंपनियों को सप्लाई करती है। इसमें कई राज्यों की कंपनियां शामिल है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि। लॉर्ड्स क्लोरो एल्कली लिमिटेड कंपनी का शेयर 5 जनवरी 2021 को 34.7 रुपये थी। जो आज यानी 6 जनवरी 2023 को बीएसई पर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 215.80 के स्तर पर बंद हुआ यानी इस शेयर के प्राइस में पिछले 2 साल में करीब 600 फीसदी की उछाल आई है।
लॉर्ड्स क्लोरो एल्कली लिमिटेड के शेयर ने पिछले 2 वर्षो में अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने 55 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है। कंसोलिडेटेड बेसिस पर इस कम्पनी का नेट रेवेन्यू इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही बढ़ा है। यह कंपनी का 61.91 प्रतिशत बढ़कर 76.47 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है और यह मुनाफा 590.57 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 14.64 करोड़ रुपये रहा।
लॉर्ड्स क्लोरो एल्कली लिमिटेड का शेयर आज यानी 6 जनवरी 2023 को बीएसई पर 214.20 रूपये के भाव पर खुला था। इस दौरान कंपनी का शेयर का उच्चतर स्तर 219.60 स्तर है और इसका निम्न स्तर की बात करें, तो ये 210.20 है। अगर हम इस कंपनी का 52 हफ्ते का हाई लो की बात करें, तो इस कंपनी का 52 वीक का हाई 418.80 है और इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 62.00 रुपये है।
इस कंपनी का शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 6 महीने में करीब 20.65 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं, इस कम्पनी का शेयर पिछले एक साल में करीब 226.23 प्रतिशत तक बढ़ा हैं। इस कंपनी का मार्केट कैप लगभग 542.82 करोड़ रूपये है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?