Mukesh Ambani Stoke Park: कई लग्जरी प्रॉपर्टीज सिर्फ दिखने में ही खास नहीं होती है बल्कि उनका इतिहास भी उनकी डिजाइन में नजर आती है। बकिंघमशायर में स्टोक पार्क कंट्री क्लब ऐसी ही एक प्रॉपर्टी है जोकि दुनिया के टॉप अमीर लोगों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खरीदा हुआ है।

Advertisement

मुकेश अंबानी ने इतने करोड़ में खरीदा स्टोक पार्क कंट्री क्लब

​मुकेश अंबानी ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक और शानदार स्टोक पार्क कंट्री क्लब को लगभग ₹592 करोड़ में खरीदा था। यह संपत्ति बकिंघमशायर में 300 एकड़ में फैली हुई है। इसमें एक 27-होल गोल्फ कोर्स, टेनिस कोर्ट्स, स्पा, और 49 शानदार कमरे हैं।​ इसका इतिहास 900 साल पुराना है, और 1581 में यह क्वीन एलिज़ाबेथ का निवास स्थान था। यहां जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'गोल्डफिंगर' और 'टुमॉरो नेवर डाइज' की शूटिंग भी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसे अपने हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो में शामिल किया है।​

Advertisement

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का घर

ये स्टोक पार्क 1581 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का घर भी था। इसमें टेनिस कोर्ट और गोल्फ ग्रीन भी था। अबंनी परिवार से पहले ये संपत्ति सबसे पहले सर एडवर्ड कोक ने खरीदा था जो इंग्लैंड के पहले लॉर्ड चीफ जस्टिस और सेलिब्रिटी लॉयर थे। उनके बाद एक अमरीकी परिवार Penns ने इसे 1760 में खरीदा था और इसके बाद 1988 में ब्रिटेन के शाही परिवार ने इसे खरीदा था।

Advertisement

बेहद खास है ये प्रॉपर्टी

इसमें 49 शानदार कमरों के साथ, फैमिली रूम भी है। साथ ही कमरों में नॉन स्मोकिंग ऑप्शन भी शामिल हैं। स्टोक पार्क में रहने का अनुभव शाही रहन सहन जैसा ही है। संगमरमर के बाथरूम और कई एमिनिटीज भी शामिल है। स्टोक पार्क सिर्फ कमरों के बारे में नहीं है बल्कि यह उन लोगों के लिए एक खास जगह है जिन्हें स्पोर्ट में रूची हैं। गोल्फर हों या टेनिस के दीवाने, कंट्री क्लब 27-होल चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स के साथ वर्ड क्लास फैसलिटी मिलती है। इसके अलावा इस प्रॉपर्टी में 13 टेनिस कोर्ट है, एक इंडोर स्विमिंग पूल और जिम भी है। इसके अलावा स्टोक पार्क 2006 की फिल्म कैसीनो रॉयल में भी नजर आया है।

Advertisement

इसके अलावा फिल्म गोल्डफिंगर और फिल्म आई टुमॉरो नेवज डाइज की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। इस पार्क में शूट किये गए गोल्फ सीन को फिल्मी जगत के सबसे सुंदर गोल्फ सीन में से एक भी माना जाता है। इन फिल्मों के अलावा ब्रिजेट जोन्स डायरी फिल्म के कुछ सीन भी यहीं शूट किए गए हैं। नेटफ्लिक्स पर मौजूद ब्रिटिश रॉयल फैमिली ड्रामा 'द क्राउन' की शूटिंग भी Stoke Park में ही हुई है।