Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding : भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अनंत अंबानी की सगाई हो गयी है। अनंत की सगाई शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ हुई है। उनका "रोका" (सगाई) समारोह आज राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में किया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने इस जोड़े को आशीर्वाद दिया। अनंत-राधिका ने भगवान श्रीनाथजी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में दिन बिताया और मंदिर में पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोहों में भाग लिया।

Advertisement

शादी का सफर शुरू

रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत और राधिका एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं। आज के समारोह से आने वाले महीनों में उनकी शादी की औपचारिक यात्रा शुरू हो गई है। दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं क्योंकि वे एक साथ अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।

 

Advertisement
क्या करती हैं राधिका मर्चेंट

राधिका न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। राधिका मर्चेंट एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। उनके पिता, जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं, भारत के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक हैं। राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था और वह गुजरात के कच्छ से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई में द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल गई और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा किया।

Ambani का Retail किंग बनने का मास्टरप्लान! खरीद ली जर्मनी की ये बड़ी कंपनी|Metro India|Good Returns
रिलायंस में अनंत की भूमिका

अनंत ने यूएसए में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद से वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के एनर्जी कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं। अनंत अंबानी भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में जन्मे अनंत के दो भाई-बहन हैं आकाश और ईशा। उन्हें मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज साम्राज्य के वारिसों में से एक के रूप में देखा जाता है।