एशिया के सबसे बड़े बिलिनियर मुकेश अंबानी ने अपने 24बिलियन डॉलर के निवेश प्लान को प्रस्तुत किया है। इस निवेश के बाद वो भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक बन सकते हैं।
जी हां अंबानी ने डिजिटल सेवा होल्डिंग कंपनी को बनाने के लिए 24 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपये) का एक प्लान पेश किया है। इस प्लान की मदद से भारत में इंटरनेट खरीदारी में दबदबा बनाने की कोशिश रहेगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी के पास करीब 56 बिलियन डॉलर (3.85 हजार करोड़ रुपए) की संपत्ति है। वहीं सऊदी अरब की तेल कंपनी को रिलायंस ऑयल एंड केमिकल बिजनेस की 20 फीसदी हिस्सा बेचने के बाद मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 75 बिलियन डॉलर हो गई है।
आपको बता दें कि ऐसे में मुकेश अंबानी की अगले कुछ वर्षों में ई-कॉमर्स सेक्टर के निवेश की योजना है। साथ ही कंपनियों को कर्ज मुक्त बनाने का प्लान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुताबिक वह अपने डिजिटल बिजनेस के लिए पूरी तरह से एक सब्सिडियरी बनाएगी। यह ग्राहकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगा और रिलायंस जियो की सभी ऑपरेशन कर्जों को खत्म कर देगा। जियो कंपनी के फाइनेंशियल ऑफिसर वी श्रीकांत ने बताया कि वर्ष 2019 की 30 सितंबर को जियो पर लगभग 84 हजार करोड़ का कर्ज था, जबकि इस साल की सितंबर तिमाही में जियो का प्रॉफिट 990 करोड़ रुपये था। वहीं कुल रेवेन्यू 12,354 करोड़ रुपये था।
तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुरुआती तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने के लिए 1,08,000 करोड़ रुपये के निवेश की इजाजत दी है। यह निवेश OCPS (ऑप्शनली कन्वर्टिबल प्रिफरेंस शेयर्स) पर अधिकार के जरिए लाइबिलिटी ट्रांसफर को प्रभावी करके किया जाएगा। कंपनी का लाइबिलिटी ट्रांसफर Jio को कर्ज मुक्त कंपनी बनाने में मदद करेगी। इसके लिए 1 अप्रैल, 2020 तक की डेडलाइन तय की गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान