Mukesh Ambani जो एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। उन्होंने ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है। इस सूचकांक में मुकेश अंबानी देश के पहले नंबर पर और दुनिया में दूसरे नंबर पर है। ब्रांड मजबूती सूचकांक की तरह ही ब्रांड फाइनेंस ने अपना ब्रांड संरक्षकता सूचकांक तैयार किया है। जो ब्रांड मजबूती सूचकांक है वो अपनी कॉरपोरेट ब्रांड मूल्यांकन को रेखांकित करता है।

Advertisement

मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर आ गए है

ब्रांड फाइनेंस ने 2023 की जो रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, हमने एक संतुलित सूचकांक बनाया है। इसमें कंपनी के जो संरक्षक है। इसके रूप में कार्य करने की कंपनियों के सीईओ की क्षमताओं और दीर्घकालिक स्तर पर शेयरधारक मूल्य को आगे बढ़ाने में भूमिका का आकलन किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया गया है कि, ब्रांड फाइनेंस की ब्रांड संरक्षकता सूचकांक (बीजीआई) 2023 में जेनसेन हुआंग जो एनविडिया के सीईओ है वो पहले नंबर पर आ गए है और मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर आ गए है।

Advertisement
इसमें शीर्ष 10 में जो लोग है वो भारतीय या फिर भारतीय मूल के है

जेनसेन हुआंग और मुकेश अंबानी ने दो स्थानों पर अपना कब्जा कर लिया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ जो सत्या नडेला पिछले साल शीर्ष स्थान पर थे। अब वे तीसरे नंबर पर आ गए है। सूचकांक में जो शीर्ष 10 में हैं। वे सबसे अधिक भारतीय या फिर भारतीय मूल से है। इस सूचकांक में चौथे स्थान में एडोब के शांतनु नारायण है। जबकि इसमें सुंदर पिचई पांचवें नंबर पर स्थान पर हैं।

Mukesh Ambani का बड़ा अधिग्रहण, खरीदी ये चॉकलेट कंपनी | Good Returns
टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन आठवें स्थान पर हैं

इस सूची में पुनीत राजन छठे नंबर पर है। पुनीत राजन डेलॉयट के सीईओ है। जबकि नटराजन चंद्रशेखरन इस सूची में आठवें स्थान पर हैं। नटराजन चंद्रशेखरन टाटा समूह के चेयरमैन है। डीबीएस के सीईओ पीयूष गुप्ता इस इसमें नौवें स्थान और टेंसेंट के हुआतेंग मा 10वें स्थान पर हैं। इसमें आनंद महिंद्रा 23वें स्थान पर हैं। आनंद महिंद्रा समूह के प्रमुख है। इसमें रिलायंस के चेयरमैन और एशिया के दुसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर है।