नई दिल्ली। देश और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की हर बात निराली है। जब घर से काम करने की बात (वर्क फ्राम होम) आई तो उन्होंने करीब 20 बिलियन डॉलर यानी करीब डेढ़ लाख करोड़ी की कमाई कर डाली। यही नहीं जो काम अभी दुनिया में नहीं हुआ वो कर दिखाया। दुनिया में पहली बार फेसबुक और गूगल एक प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। वह भी भारत की रिलायंस जियो के साथ। इन्हीं सबकी वजह से अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी यूरोप के सबसे अमीर बिजनेसमैन को पीछे छोड़ कर दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा है। दुनियाभर में अब मुकेश अंबानी से धनी व्यक्तियों में केवल फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति 80.6 अरब डॉलर यानी करीब 6.03 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इस साल उनकी संपत्ति में 22 अरब डॉलर बढ़ी है। उन्होंने रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में विनिवेश की प्रक्रिया शुरू की और 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड एकत्र किया। रिलायंस जियो को ग्लोबल स्तर पर लगातार निवेश मिलने से इनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त भी हो गई है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020 में एपल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ब्रांड भी बन गया था। वहीं मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस देश की सबसे बड़ी कंपनी भी है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 72.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। वहीं दूसरे स्थान पर हैं माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। वहीं, तीसरे स्थान पर हैं फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। इस साल उनकी दौलत में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल ईकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने अप्रैल के बाद से अपनी हिस्सेदारी बेचकर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाया है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने कई वैश्विक कंपनियों को 32.94 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इसमें फेसबुक ने 9.99 फीसदी स्टेक के लिए 43,574 करोड़ रुपये के निवेश किया है, वहीं गूगल ने 7.7 फीसदी स्टेक के लिए 33,737 करोड़ रुपये निवेश किया है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!