Mukesh Ambani: एशिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी सिंगापूर में एक पारिवारिक कार्यालय खोल रहे हैं। मुंबई में रहने वाले अरबपति ने नए ऑफिस के लिए कर्मचारियों का चयन कनरे के लिए एक मैनेजर की नियुक्ति की है। सिंगापूर फैमिली ऑफिस खोलने के लिए दुनिया के तमाम अरपतियों की पहली पसंद है।

Advertisement

अमीर लोगों की पसंद है सिंगापूर

द मिंट की खबर के अनुसार अंबानी परिवार सिंगापूर में अपने कार्योलय खोलने वाले अति-अमीर लोगों लिस्ट में सबसे नया नाम है। सिंगापूर सुरक्षा और लो टैक्स के कारण उधोगपतियों के लिए फैमिली कार्यालय का केंद्र साबित हुआ है। दुनिया के तमाम अरबपति सुरक्षा और टैक्सों मेंं छूट को देखते हुए अपनी फैमिली कार्यालय यहां से रन करते हैं।

Advertisement
सिंगापूर में भी बढ़ सकता है टैक्स

अब सिंगापूर में विश्व भर के धनी लोगों की भीड़ की बढ़ती संख्या के कारण कार, आवास और अन्य सामानों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। सिंगापूर सरकार ने कई मौके पर यह संकेत दिया है कि अरबपतियों को टैक्स में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, तमाम कारकों के वाबजूद सिंगापूर अरपतियों की पहली पसंद बना हुआ है।

83.7 बिलियन है अंबानी की संपत्ती

ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स के मुताबिक अंबानी परिवार की अनुमानित कीमत 83.7 बिलियन डॉलर है। अंबानी परिवार चाहता है कि जल्द ही उनका परिवारिक कार्याल सिंगापुर में स्थापित हो जाए। खबरों के अनुसार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी ऑफिस को सिंगापूर स्थापित करने में मदद कर रही हैं। सिंगापूर में ऑफिस स्थापित करने का लक्ष्य विश्व स्तर पर रिलायंस के व्यापार को बढ़ाना है। रिलायंस समूह सिंगापूर से विश्व व्यापार को आसानी से टारगेट कर पाएगी। मुंबई में रहने वाले अरबपति ने नए ऑफिस के लिए कर्मचारियों का चयन कनरे के लिए एक मैनेजर की नियुक्ति की है। सिंगापूर फैमिली ऑफिस खोलने के लिए दुनिया के तमाम अरपतियों की पहली पसंद है।