Mukesh Ambani जो रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन हैं। इन्होंने काफी लंबे वक्त के बाद अमीरों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। लंबे वक्त बाद दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी के स्थान में बढ़ोतरी हुई है। अंबानी ने केवल एक दिन में 22.3 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

Advertisement

जनवरी के महीने में अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी की संपत्ति में काफी तेजी के साथ गिरावट हुई है। ऐसे में भारत के अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी बने हुए है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 96.4 अरब डॉलर है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी दुनिया के 11 सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। मुकेश इससे पहले 13वें स्थान पर थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार अंबानी की संपत्ति 1 दिन में 223 मिलियन डॉलर बढ़ी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडियन स्टॉक मार्केट के मजबूत प्रदर्शन के वजह से अरबपतियों की दौलत में इजाफा हुआ है। भारतीय स्टॉक मार्केट ने इस वर्ष की शुरुआत से करीब 7.3 प्रतिशत की छलांग लगाई है। वही, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर जनवरी के महीने से अभी तक 10 प्रतिशत चढ़े हैं।

Advertisement

पिछले वर्ष सितंबर के महीने में गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इनकी संपत्ति में 57 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वही, कंपनी का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से अधिक गिरा था।

अगर हम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो फिर उनका नाम एलन मस्क है। अगर हम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की बात करें तो फिर इनके पास करीब 224 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं फ्रांस के अरब पति बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Advertisement