Mukesh Ambani जो रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन है और एशिया के सबसे बड़े कारोबारी है। इनका केवल बैंक बैलेंस की बड़ा नही है। बल्कि मुकेश अंबानी का दिल भी काफी बड़ा है।
अपने कर्मचारी की सहायता के लिए हमेशा खड़े रहने वाले मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने एक पुराने कर्मचारी के लिए 1 हजार 500 करोड़ रु का घर खरीदा है। रिलायंस के लिए वर्षों से कार्य कर रहे यह कर्मचारी जिनका नाम मनोज मोदी है। इस कर्मचारी को मुकेश ने 22 मंजिला इमारत तोहफे में दी है।
मनोज मोदी जो अंबानी के राइट हैंड कहलाते है यह शुरू से लेकर अभी तक कंपनी के जुड़े है। वह केवल रिलायंस के कर्मचारी नहीं है बल्कि वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं।
अंबानी के सबसे करीबी कर्मचारी के तौर पर मनोज मोदी को जाना जाता है। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। मनोज मोदी का रिलायंस के लगभग सौदों की सफलता के पीछे उनका हाथ होता है।
केवल मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी के बच्चे आकाश, अनंत, ईशा अंबानी भी मनोज की कही बात को मानते हैं। मनोज मोदी के कार्य का सम्मान करते हुए अंबानी फैमिली ने उनको यह बेशकीमती गिफ्ट दिया है। मुकेश ने मनोज मोदी के लिए पॉश इलाके में 22 मंजिला इमारत खरीदा है।
मनोज मोदी के लिए अंबानी फैमिली ने मुंबई के नेपियन सी रोड में 22 मंजिला इमारत खरीदी है। यह जो प्रॉपर्टी खरीदी गई है इस प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा है। इस इमारत की प्राइस लगभग 1 हजार 500 करोड़ रु बताई जा रही है। यह बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट एरिया में बनी है।
मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर हैं। मनोज मोदी लाइम लाइट से काफी दूर रहते है। वही, मनोज मोदी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है। मगर कंपनी में उनकी काफी चलती है।
मनोज मोदी कई सारे प्रोजेक्ट से जुड़े हुए है जैसे जामनगर रिफाइनरी, हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, रिलायंस रिटेल, पहला टेलीकॉम बिजनस और 4जी रोलआउट जैसे तमाम प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। मनोज के पास कंपनी के सीईओ के जितना पावर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट