देश के सबसे अमीर कारोबारियों में पहला नाम कौन सा आता है? अडानी या अंबानी...दोनों का ना? तो ताजा जानकारी के मुताबिक भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी हैं. जी हां, ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स पर ताजा अपडेट के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 116 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है. जबकि अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की नेटवर्थ 105 अरब डॉलर है.
RIL में तेजी से मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर
ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ पिछले एक दिन 1.20 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. 2024 में अब तक कुल संपत्ति में 19.9 अरब डॉलर के बढ़त दर्ज की गई है. मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में जोरदार उछाल की वजह RIL के शेयरों में आई तेजी भी है. क्योंकि RIL का शेयर 5 दिन में करीब 8% तक उछल चुका है. ये कंपनी मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.
गौतम अडानी की नेटवर्थ में इजाफा
इंडेक्स की ताजा अपडेट में गौतम अडानी की संपत्ति को लेकर भी जानकारी दी गई. इसके तहत गौतम अडानी कुल नेटवर्थ 105 अरब डॉलर है. ये 2024 में 21 अरब डॉलर बढ़ी है. एक दिन में नेटवर्थ में 849 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. शेयर बाजार अडानी ग्रुप की कुल 8 कंपनियां लिस्ट हैं. इनमें अलग-अलग खबरों की वजह से तेजी है. शेयरों में तेजी के चलते अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है.
जेफ बेजोस ने छोड़ा एलॉन मस्क को पीछे
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी अमेजन के मालिक हैं. जेफ बेजोस, अमीरों की लिस्ट में सबसे ऊपरी पायदान पर हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक बेजोस की नेटवर्थ 220 अरब डॉलर हो गई है, जोकि इस साल करीब 43 अरब डॉलर बढ़ी है. वहीं, एलॉन मस्क खिसककर दूसरे पायदान पर आ गए हैं. उनकी नेटवर्थ 217 अरब डॉलर पर आ गई है. क्योंकि इस साल नेटवर्थ में 11.8 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की जा रही है.
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका