नई दिल्ली। ब्रिटिश आइकॉनिक कंट्री क्लब स्टोक पार्क मुकेश अंबानी का होने वाला है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कंट्री क्लब स्टोक पार्क को खरीदने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, यह सौदा 6 करोड़ पाउंड (करीब 624 करोड़ रुपये) में होने की जानकारी है। स्टोक पार्क में लग्जरी स्पा, होटल, गोल्फ कोर्स और कंट्री क्लब है। स्टोक पार्क, ब्रिटेन के बंकिंघमशायर में 300 एकड़ में फैला हुआ है। इससे पहले मुकेश अंबानी ने 2019 में 260 साल पुरानी ब्रिटिश ट्वॉय स्टोर चेन को भी खरीदा था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी एक अंतरराष्ट्रीय शाखा के माघ्यम से कंट्री क्लब स्टोक पार्क को खरीदने की तैयारी में है। स्टोक पार्क, ब्रिटेन का पहला काउंटी क्लब है। इस वक्त स्टोक पार्क का मालिकाना हक इंटरनेशनल ग्रुप (आईजी) के पास है। इसकी संचालक किंग फैमिली है।
ब्रिटेन की किंग फैमिली स्टोक पार्क को पिछले कई सालों से बेचने की कोशिश कर रही है। किंग फैमिली ने 2018 में इस प्रॉपर्टी को बाजार में लाने और इसकी बिक्री की संभावना तलाशने के लिए सीबीआरई जारी किया था।
स्टोक पार्क को 1790 और 1813 के बीच जॉर्ज थर्ड के आर्किटेक्ट जेम्स वॉट ने प्राइवेट होम के रूप में तैयार किया था। तब से यह फिल्मों और सिलेब्रिटी कॉन्सर्ट्स के लिए पॉपुलर लोकेशन बना हुआ है। यह यूरोप का सबसे पॉश गोल्फ कोर्स है। अगर आप हॉलीवुड फिल्म देखते हैं तो दर्जनों फिल्म की शूटिंग यहां हो चुकी है। स्टोक पार्क 300 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें रहने के लिए 49 बेडरूम हैं। इसके अलावा स्पा, स्वीमिंग पुल, फिटनेस क्लब, जिम जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान