नयी दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी दुनिया के 5वें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उनकी संपत्ति बढ़ कर 74.7 अरब डॉलर हो गई है। फोर्ब्स के अनुसार वह वारेन बफेट, लैरी एलिसन और एलोन मुस्क सहित अमेरिकी व्यापारिक टायकून से अधिक अमीर हो गए हैं। रिलायंस की शेयर की कीमत में हाल ही में आई तेजी से अंबानी की दौलत में इजाफा हुआ है। आज ही उनकी संपत्ति में 2.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर में 22 जुलाई को वृद्धि हुई। रिलायंस के शेयर ने पहली बार 2,000 रु का आंकड़ा पार किया। पिछले तीन महीनों में रिलायंस के शेयर की कीमत लगभग 48 फीसदी बढ़ी है।
आज रिलायंस का शेयर 1971.85 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 1980.05 रु पर खुला और कारोबार दौरान 2010.00 रु के अपने आज तक के सबसे ऊंचे भाव तक उछला। आखिर में यह 32.25 रु या 1.64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2004.10 रु के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर रिलायंस की मार्केट कैपिटल 12,70,480.06 करोड़ रु है। मुकेश अंबानी एक हफ्ते पहले ही दुनिया के 5वें सबसे अमीर आदमी बनने वाले थे, लेकिन रिलायंस की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद इसका शेयर 6 फीसदी से अधिक गिरा, जिससे नतीजे में अंबानी की दौलत एक ही दिन में 2 अरब डॉलर कम हो गई थी।
1 - जेफ बेजोस : 185.8 अरब डॉलर
2 - बिल गेट्स : 113.1 अरब डॉलर
3 - बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली : 112 अरब डॉलर
4 - मार्क जुकरबर्ग : 89 अरब डॉलर
5 - मुकेश अंबानी : 74.7 अरब डॉलर
6 - वॉरेन बफेट : 72.7 अरब डॉलर
7 - लैरी एलिसन : 72,,7 अरब डॉलर
8 - एलॉन मुस्क : 71.6 अरब डॉलर
9 - स्टीव बॉलमेर : 71.4 अरब डॉलर
10 - लैरी पेज : 69.4 अरब डॉलर
अप्रैल के बाद अंबानी की संपत्ति में अचानक वृद्धि के पीछे असल वजह है रिलायंस की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बेच कर पैसा जुटाना। पिछले चार महीनों में रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए गूगल, फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडाला और सऊदी पीआईएफ (पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड) जैसे निवेशकों से 20 अरब डॉलर से अधिक पूंजी जुटाई है। जियो अब भारतीय बाजार के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने की योजना बना रही है। क्वालकॉम और गूगल के सपोर्ट से जियो का स्मार्टफोन भारत के स्मार्टफोन बाजार में दबदबे वाली Xiaomi, Vivo और Oppo जैसी चीनी साथियों के लिए एक गंभीर खतरा हो सकता है।
अंबानी धीरे-धीरे अपना ध्यान ऊर्जा से ई-कॉमर्स की तरफ ले जा रहे हैं। अंबानी और रिलायंस के शेयरधारकों के लिए ग्रोथ और वैल्यू की अगली लहर रिटेल सेक्टर से आने की संभावना है। रिलायंस रिटेल पहले से ही देश की सबसे बड़ी चेन है और अब इसके और भी बड़े होने की संभावना है, क्योंकि एशिया का सबसे अमीर आदमी भारत का रिटेल किंग बनने पर ध्यान दे रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान