History of index on Muhurat trading day: हर साल दिवाली के दिन शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। इस बार यह ट्रेडिंग 12 नवंबर 2023 को होगी। यह ट्रेडिंग बीएसई और एनएसई दोनों में होती है। शेयर बाजार में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो पिछले 15 साल में केवल 3 बार ही इस दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है, नहीं तो यह हर बार बढ़कर ही बंद होता है।
इस बार 12 नवंबर, 2023 को मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का समय
- लॉग-इन: 5:15-6:15 अपराह्न
- ट्रेडिंग: शाम 6:15 से लेकर 7:15 बजे तक
- ट्रेड मोडिफिकेशन: शाम 7:25 बजे तक
मुहूर्त ट्रेडिंग पर पिछले 15 में शेयर बाजार का प्रदर्शन
- 2022 में 0.88 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2021 0.5 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2020 में 0.47 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2019 में 0.37 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2018 में 0.7 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2017 में 0.6 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ
- 2016 में 0.04 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ
- 2015 में 0.5 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2014 में 0.2 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2013 में 0.2 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2012 में 0.3 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ
- 2011 में 0.2 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2010 में 0.5 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2009 में 0.02 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
- 2008 में 5.9 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ
यह भी पढ़ें: Dhanteras में Gold खरीदने पर बरसता है पैसा, जान लीजिए रिकॉर्ड
मुहूर्त ट्रेडिंग की जड़ें प्राचीन भारत में देखी जा सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि राजा विक्रमादित्य ने इस प्रथा की शुरुआत की थी। उनका मानना था कि दिवाली का मुहूर्त व्यापार शुरू करने से उनके राज्य में समृद्धि आएगी। समय के साथ, यह व्यापारियों के बीच एक पसंदीदा रिवाज के रूप में विकसित हुआ।
20वीं सदी के दौरान भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग को आधिकारिक मान्यता मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 1957 में इस परंपरा को अपनाने वाले पहले एक्सचेंजों में से एक था, और बाद में इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा अपनाया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार में हर गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका पेश कर सकती है। ब्रोकरेज हाउस रिलायंस सिक्योरिटीज का कहना है कि अगले एक वर्ष में निफ्टी 50 को 22000 अंक के आगे निकल सकता है। ऐसे में अगर कहीं भी निवेश का अच्छा मौका मिले तो उसका फायदा उठाना चाहिए।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत