नई दिल्ली: एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के लिए बड़े काम की खबर है। कारोबारियों को अब इस कार्ड से फंड के साथ ही साथ कैशबैक-रिवॉर्ड का भी फायदा मिलेगा। इंटरनेशनल एमएसएमई डे के अवसर पर सूक्ष्म, छोटे और मझोले आकार के उपक्रमों (एसएसएमई) के बी2बी डिजिटल प्लेटफॉर्म सॉल्व ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एमएसएमई श्रेणी के लिए खास तौर पर बनाया गया क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने का एलान किया गया है। सॉल्व एमएसएमई क्रेडिट कार्ड कारोबारियों को अपने मौजूदा कारोबारी खर्चों को पूरा करने के लिए तत्काल पूंजी मुहैया कराता है।
एमएसएमई को फ्यूल ट्रांजैक्शन पर मिलेगा 5% कैशबैक
इन खर्चों में सप्लायर का भुगतान करना, ईंधन, लॉजिस्टिक्स संबंधी खर्चे, कच्चे माल की खरीदी, बिजली-पानी बिल का भुगतान और दूसरे कार्यशील पूंजी के भुगतान शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें सॉल्व प्लेटफॉर्म के कई फायदे भी मिलेंगे जिससे छोटे व्यापारियों को एक-दूसरे के साथ सामानों का व्यापार करने और भारत में अपने ग्राहकों का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। सॉल्व एमएसएमई क्रेडिट कार्ड लेने के लिए कोई रकम नहीं चुकानी होगी और ये खासतौर पर एमएसएमई सेक्टर के लिए कैशबैक और रिवॉर्ड फीचर्स से लैस है। इस क्रेडिट कार्ड की मदद से एमएसएमई ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। उन्हें फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। हर महीने 4,000 रुपए की ईंधन खरीद पर ग्राहक दो लीटर से अधिक पेट्रोल मुफ्त पा सकते हैं। इसके साथ ही सूक्ष्म और छोटे व्यापार अपनी डिजिटल विश्वसनीयता को मजबूत कर सकते हैं जो आज के कारोबारी माहौल में सफलता पाने के लिए अनिवार्य हो गया है।
जानिए क्या है फीचर्स
- बता दें कि कोविड-19 से आई मंदी के बीच एमएसएमई नकदी प्रवाह की मुश्किल का सामना कर रहे हैं, ऐसे में सॉल्व क्रेडिट कार्ड बेहद अनूठा है और इसे बिल्कुल सही समय पर कस्टमाइजेशन के साथ लाया गया है।
- यह छोटे व्यावसायों के लिए कम समय के लिए ॠण उपलब्ध कराता है।
- इस साझेदारी पर बात करते हुए एमडी एवं हेड, एलाएंसेस, पार्टनरशिप्स एवं मॉर्गेजेज, इंडिया, स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक ने कहा कि बैंक का दृढ़ विश्वास है कि एमएसएमई देश के विकास का इंजन हैं और भारत में विकास की अगली लहर को आगे बढ़ाएंगे।
- एमएसएमई सेक्टर अपनी पूरी क्षमता से काम कर सके, इसके लिए सॉल्व के साथ मिलकर हम उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- इसके साथ ही सॉल्व का लक्ष्य इस संबद्ध क्रेडिट कार्ड की पेशकश के साथ एमएसएमई को डिजिटल बनाना और उनकी तरक्की में आने वाली समस्याओं के लिए नए-नए उपाय खोजना है। वहीं उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनकर हमें बहुत खुशी हो रही है।
Paytm ग्राहक हो जाएं सावधान, मिनटों में खाली हो सकता बैंक अकाउंट ये भी पढ़ें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान