Youth internship program : युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए स्किल्ड बनाने के लिए सरकार बेहतर काम कर रही है। सरकार ने अपने इसी प्रयास में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को स्कील सिखाने के साथ-साथ 8 हजार रुपए देने की शुरूआत की है। इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। अगर आप सिखने के साथ साथ कमाई करने का मौका तलाश रहे हैं तो आपको इस योजना के लिए तुरंत आवेदन करना चाहिए।
मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने और उन्हें रोजगार के लिए रेडी बनाने के इरादे से मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को ट्रेन किया जाएगा। युवा मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बनेंगे। सरकार ने इस इंटर्नशिप के लिए प्रतिमाह 8,000 रुपये देगी। सरकार अपने इस योजना की मदद से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहूचाने का काम करेगी। युवा सरकार की मदद योजनाओं को लोगों के बीच पहूचाने में करेंगे।
मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के लिए प्रदेश में 4695 युवाओं को लेगी। इसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं। सरकार सभी आवेदनो की इिजिबिलीटी जांच की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार की योजना राज्य के प्रत्येक विकासखंड में 15 इंटर्न रखने की योजना है। इंटर्नशिप के लिए आवेदक का ग्रेजुएट या फिर पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप के लिए केवल प्रेदेश के युवाओं को ही मौका दिया जाएगा। आवेदन के लिए 18 से 29 के बीच उम्र होनी चाहिए।
विकासखंड में करना होगा काम
मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के लिए चुने गए युवा को मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र कहा जाएगा। ये युवा प्रदेश के विकासखंडों में काम करेंगे। युवा सरकार की विकास योजनाओं को लोगों तक पहूचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे। इससे युवाओं की समाजिक समझ बढ़ेगी।
अगर आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना में भाग लेना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और युवा इस योजना के लिए आवेदन 21 दिसंबर तक कर सकते हैं।
क्या है प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://mponline.gov.in/portal/ पर जाएं।
- वेबसाइट पर आपको होम पेज पर मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना दिखेगी।
- इसके बाद आपके सामने एमपी ई-सर्विस पोर्टल ओपेन होगा पोर्टल पर वेंडर/ सिटीजन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करें
- अब रजिस्टर एज सिटीजन के विकल्प को चुनें।
- इसके बाद आपको पुछी गई जानकारी भरनी होगी।
- आप इस प्रक्रिया के बाद पासवर्ड बनाकर टर्म्स एंड कंडीशन पर चेक मार्क करके रजिस्टर करें।
- इसके बाद आप पासवर्ड का प्रयोग करके आवेदन कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान