MP सरकार मध्य प्रदेश विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना चला रही है। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक से पास हुए छात्रों को वार्षिक 2 हजार 500 रु की वित्तीय सहायता देती है। आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
मध्य प्रदेश विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने के लिए प्रदेश का मूल निवासी होना बेहद जरूरी है। जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं वे इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।
इस योजना में वही, आवेदक पत्र है जिस आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। वही, आवेदक के परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रु से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मध्य प्रदेश विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना में पात्र छात्रों को स्नातक परीक्षा में सालाना स्कॉलरशिप दी जाती है।
मध्य प्रदेश विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने के लिए बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, 12वीं कक्षा की मार्कशीट, बैंक खाता संख्या, फीस रसीद आदि डाक्यूमेंट की जरूरत होगी।
अगर आपके पास सभी डाक्यूमेंट मौजूद है तो फिर इसमें आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना वेबसाइट पर जाना होगा। आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे रजिस्टर योरसेल्फ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको नए पेज पर अपने 13 अंक के आधार नंबर को दर्ज करके प्रोसीड विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। जिसके बाद पंजीकरण फार्म खुल जायेगा।
इसमें आपको अभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। इसके बाद आपको सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड कर देना है और इसके बाद आपको सब्मिट कर देना है। आप इस तरह बेहद ही आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea: घर की छत पर शुरू कर सकते है ये कारोबार, कराएगा तगड़ी कमाई
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव