MP Solar Pump Yojana : प्रदेश के किसानों के लिए राज्य सरकार की तरफ से मुख्य मंत्री सोलर पंप योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को सोलर पंप की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी। आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रोसेस की जानकारी दे रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

इस योजना के दिशा निर्देशों के मुताबिक जिन किसानों के पास खुद की भूमि है वे इस योजना में आवेदन कर सकते है। आवेदक को आवेदन पत्र के साथ 5,000 रु एमपी ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पक्ष में ऑनलाइन के माध्यम से प्रदान करना बेहद जरूरी है।

Advertisement

राशि प्रदान न करने की स्थिति में आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। किसी वजह से आवेदक का सिलेक्शन नहीं हुआ तो फिर आवेदन की राशि को बिना किसी ब्याज के आवेदक को वापस कर दिया जाता है।

इस योजना में पात्र होने के लिए आवेदक के पास किसान कार्ड होना आवश्यक हैं। इसके साथ ही अगर आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी है तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

इस योजना में आवेदन करना बेहद आसान हैं लेकिन इसके लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होना चाहिए। जिसमें किसान कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, किसानों को कृषि योग्य भूमि के दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड आदि दस्तावेज शामिल है।

अगर आपके पास सभी दस्तावेज है तो फिर इसके लिए आपको आवेदन करने के लिए सबसे पहले मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की वेबसाइट में जाना होगा। यह होम पेज पर दिखाई दे रहे नवीन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।

Advertisement

इसके बाद नए पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर करके ऑप्शन भेजे के विकल्प पर क्लिक करना है इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।

इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इसमें सभी जरूरी जानकारी भरकर नेक्स्ट के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया फॉर्म ओपन होगा। इसमें कृषक का आधार ईकेवाईवी, जाति स्वघोषणा, बैंक अकाउंट की दिया, से संबंधित खसरे की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके चाहे गए सोलर पम्प की भी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Advertisement

इसके बाद आपको ईकेवाईसी वाले फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद आपको नेक्स्ट के विकल्प पर क्लिक करना है। यह पर बैंक की जानकारी और मांगी गई अन्य कुछ जानकारी भी भरना होगा। इसके बाद सामने एक चेक बॉक्स आएगा। इस पर क्लिक कर सबमिट पर क्लिक कर दें। आप इस तरह बेहद आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement