Udyam Kranti Yojana : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं के लिए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के तहत एमपी के 45 साल से कम उम्र के युवा को नए उद्यम को स्थापित करने के लिए बैंक लोन प्रदान किया जाता है। आज हम आपको इस योजना की आवेदन की प्रोसेस की जानकारी दे रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

प्रदेश के सभी पात्र युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने के लिए लोन मुहैया करवाती है। इसके तहत 1 से 50 लाख रु तक का लोन प्रदान किया जायेगा।

Advertisement

सेवा सर्विस को शुरू करने के लिए 1 से 25 लाख रु तक का लोन प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी भी दी जाएगी।

अगर आवेदक 8वीं कक्षा पास है तो फिर वह इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं। योजना में आवेदन के लिए पात्र होने के लिए मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।

Advertisement

आवेदक की सालाना आय 12 लाख रु से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 18 से लेकर 45 वर्ष के बीच के आवेदक ही इस योजना में आवेदन के लिए पात्र है। इस योजना के तहत नए उद्यम स्थापित करने के लिए ही लोन प्रदान किया जाएगा।

अगर आपके पास सभी जरुरी डाक्यूमेंट हैं तो फिर आप बेहद ही आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इन डाक्यूमेंट में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड आदि डाक्यूमेंट शामिल हैं।

Advertisement

अगर आपके पास सभी डाक्यूमेंट मौजूद है और आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

होम पेज पर दिखाई दे रहे आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना हैं। इसके बाद नए पेज में दिखाई दे रहे क्रिएट न्यू प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।

Advertisement

इस नए पेज में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल बनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा। प्रोफाइल बन जाने के बाद आपको लॉगिन करना होगा।

यह भी पढ़ें : MP Solar Pump Yojana : जानिए राज्य सरकार की इस योजना का कैसे मिलेगा फायदा

इसके लिए आपको एप्लीकेंट लॉगिन पर क्लिक करना होगा। यह पर आप मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरके कंटिन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद इस योजना का फॉर्म खुल जायेगा।

Advertisement

आपको इस फार्म में सभी जानकारियों को भरकर साथ ही मांगे गए सभी डाक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। इसके बाद सबमिट करना है। इस तरह आप आसानी से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : MP Vikramaditya Scholarship Yojana : जानिए इस योजना में कैसे करें आवेदन