MP Government : मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। दरअसल, राज्य के हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम का लाभ मिलेगा। महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज स्कूल भेल में 21 अगस्त 2023 को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम में नव नियुक्त शिक्षको के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 25 जिले के करीब 5 हजार 580 शिक्षक इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा शिक्षक 1 दिन पहले ही भोपाल पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों में 80 से ज्यादा बस सेवा संचालित की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सबसे अधिक टीकमगढ़ से 436 प्राथमिक शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे। इसके साथ ही छतरपुर से 381 शिक्षक, सीधी से 368 शिक्षक, शिवपुरी से 340 शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे।
इतना ही नहीं इसके साथ ही सिंगरौली से 309, दमाेह से 269, पन्ना से 287, मुरैना से 275 सहित अन्य जिलों से प्राथमिक शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्यक्रम के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं इसके साथ ही सभी जिलों से बसों का रूट चार्ट भी जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश के 9 जिलों के 1 हजार 906 प्राथमिक शिक्षक शामिल होंगे। जिनमें उज्जैन के 378 प्राथमिक शिक्षक शामिल होंगे।
इसके साथ ही विदिशा से 311, रायसेन से 132, आगर मालवा से 49, नरसिंहपुर से 152, हरदा से 53, सागर से 482, अशोकनगर से 247, गुना से 102 प्राथमिक शिक्षक शामिल होंगे।
27 अगस्त को सीएम करेंगे लाडली बहनों से बात
हाल ही में सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि वे 27 अगस्त को लाडली बहनों से बात करेंगे। इसके साथ ही उनको उपहार भी भेट करेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान