Mukhyamantri Medhavi Chhatr Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने मेघावी छात्रों के लिए एक स्कीम लांच की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में मेधावी विद्यार्थी योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा की परीक्षा में जो छात्र एवं छात्रा 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे या 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उनको सरकार की तरफ से स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Advertisement

सरकार ने मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत आवेदन कर रहे छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध करवाया गया है। जहां पर वह आसानी से आवेदन कर सकते हैं और सरकार की तरफ से दिए जा रहे लाभों को पूरी तरह से ले सकते हैं। मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट
http://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx

Advertisement

मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत जिन छात्रों का रिजल्ट 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत या इससे ज्यादा रहा है, उन्हें मेधावी छात्र योजना का लाभ दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के जो छात्र मेधावी विद्यार्थी योजना से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनको ऑफिशल पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक होगा। इस पोर्टल पर छात्रों को अपनी निजी जानकारी को पूरा भरना होगा।

Advertisement
  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • उस बोर्ड का नाम जिसके माध्यम से छात्र ने कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण की हो
  • कक्षा 12वीं की परीक्षा में रोल नंबर, परसेंटेज
  • आधार संख्या
  • लिंग
  • श्रेणी
  • जन्म की तारीख
  • पता
  • ई-मेल
  • मोबाइल नंबर
  • वैकल्पिक मोबाइल नंबर
  • माता-पिता या अभिभावक का मोबाइल नंबर
  • एकेडमिक संस्थान का नाम
  • कोर्स की अवधि
  • पाठ्यक्रम वर्ष
  • महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी

मध्य प्रदेश सरकार की मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत जो विद्यार्थी कक्षा 12 में राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, तथा जो छात्र CBSE Board / ICSE Board में 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें योजना में शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य पात्रता इस प्रकार है

Advertisement
  • मेघावी छात्र योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • राज्य सरकार के समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश ले चुके हो
  • भारत के किसी भी यूनिवर्सिटी में संचालित ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम और डिग्री कोर्सेज जिसमें मास्टर डिग्री के साथ बैचलर डिग्री भी शामिल हो
  • जो छात्र कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके लिए कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट अथवा स्वयं द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ दिया जाएगा
  • मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए (NEET) परीक्षा के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा संचालित मेडिकल महाविद्यालय के MBBS, BDS पाठ्यक्रम में प्रवेश ले चुके हों
  • जो छात्र इंजीनियरिंग करने JEE Mains परीक्षा में 150000 रैंक के अंतर्गत आने पर सरकार द्वारा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों को अनुदान प्राप्त किया जाएगा

यह भी पढ़ें: MP Govt: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, ऐसे करें आवेदन