MP Govt : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान नीमच जिले के मनासा पहुंचे, मनासा में सीएम ने रोड शो किया। सीएम चौहान दुरगपुरा हेलीपेड से प्रस्‍थान कर बर्डिया पहुंचे, जहां सीएम चौहान का ग्राम पंचायत द्वारा भव्‍य स्‍वागत किया गया।

Advertisement

सीएम चौहान का रोड शो फ्लोरेन्‍स स्‍कूल मनासा के सामने से शुरू हुआ और यह रोड शो मंदसौर नाका, रानी लक्ष्‍मी बाई चौराहा, साडिया चौराहा, मारू पेट्रोल पम्‍प, भाटखेडी बायपास होते हुए मनासा के शासकीय कॉलेज पर आकर इस रोड शो का समापन हुआ।

Advertisement

इसके साथ ही मुख्‍य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनासा कॉलेज में नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया। उन्होंने स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। वही, सीएम चौहान ने दशहरा मैदान मनासा में आयोजित मुख्‍य मंत्री लाडली बहना सम्‍मेलन में भी भाग लिया।

उन्होंने सभा स्‍थल पर कलश पूजन और सिंचाई परियोजना एवं अन्‍य विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण एवं शिलान्‍यास किया। इसके साथ ही उन्होंने युवा अन्‍नदूत योजना के वाहनों को झण्‍डी दिखा कर रवाना किया।

Advertisement

सीएम चौहान ने लाड़ली बहना सम्‍मेलन को सम्‍बोधित किया और उन्होंने से संवाद करने के बाद विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मंच से प्रतीक स्‍वरूप 16 हितग्राहियों को 1 करोड़ 26 लाख रु की राशि का हित लाभ वितरित कर लाभांवित किया।

इस दौरान सीएम ने कहा कि मैं जमाने की धार बदल दूंगा। राज्य के किसी भी नागरिक के आँखों में आँसू नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ मैं दिन-रात कार्य कर करता हूं।

Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता मेरा परिवार है। इसी लिए मैं सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं। सीएम चौहान के साथ इस दौरान नीमच और मनासा के जन प्रतिनिधि भी काफी बड़ी संख्या मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो और जन सभा में नागरिकों की बड़ी संख्या भी उपस्थित रही।

Advertisement