MP Government : मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से फलों के उत्‍पादन को बढ़ावा देने के लिए एक योजना चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम फल पौधा रोपण योजना है। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत फल का उत्‍पादन करने वाले किसानों को 40 फीसदी अनुदान देती है।

Advertisement

फल पौधा रोपण योजना के तहत फल पौधा रोपण पर किसानों को इकाई लागत का 40 फीसदी अनुदान 60:20:20 के अनुपात में तीन साल में दिया जाता है। राज्य के सभी जिलों में यह योजना चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में फलों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Advertisement

प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत मौसंबी, सीताफल, अमरूद, संतरा, अंगूर, बेर, चीकू, बीज से उत्पादित नींबू के उच्च और अति उच्च सघनता के ड्रिप, टिशु कल्चर पद्धति से उत्पादित अनार, स्ट्राबेरी और केला संकर बीज से उत्पादित मुनगा और पपीता के फलों के उत्पादन में अनुदान मिलता है।

इस योजना में आवेदन के लिए शर्ते की बात करें तो फिर किसानों की निजी भूमि पर यह योजना संचालित होगी। इसके साथ ही किसानों के पास सिंचाई का पर्याप्त साधन उपलब्ध हो साथ ही किसानों के पास कम से कम 0.25 हेक्‍टेयर और अधिक से अधिक 4 हेक्‍टेयर तक स्‍वयं की भूमि हो।

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP : मध्य प्रदेश राज्य बीमारी सहायता योजना, जानिए कैसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश सरकार की फल पौधा रोपण योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के सभी वर्गों के भूमि धारी किसानों को दिया जाएगा।

इस योजना के लिए कहा करना होगा आवेदन

इसके लिए जिले के उप/सहायक संचालक उद्यान, विकासखण्‍ड स्‍तर पर वरिष्‍ठ उद्यान विकास अधिकारी को आवेदन दिया जा सकता है। इसके साथ ही योजना के बारे में अगर आप अधिक जानकारी लेना चाहते है तो फिर आप योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Government Scheme : जानिए विधवा पेंशन योजना में कैसे करें आवेदन