Madhya Paresh Government: मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी के विधानसभा की ग्राम पंचायत जहाजपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने 10 करोड़ रु से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम शिवराज जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जहाजपुर पहुंचे थे तो आइए जानते हैं सौगातों के बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंचायत भवन के पास से शर्मा के घर तक सीसी नाली 1 किमी तक बनवाया जाएगा। पान गुराडिया में 600 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया जायेगा और नाली का निर्माण किया जाएगा। हरदौल बाबा से नर्मदा घाट तक सीसी रोड़ बनाया जाएगा।
जहाजपुर में सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। हथौड़ा में चारूआ जहाजपुर मेन रोड से नर्मदा जी धाट तक सीसी रोड़ बनाया जाएगा। 1 किमी रोड नकटी तलाई गुरूआ बाबा से बाया रोड तक बनाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नकटी तलाई स्कूल और सामुदायिक भवन की बाउंडरी वॉल भी बनाई जाएगी।सामुदायिक भवन मुर्रा में बनेगा। वही, माधवी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन और सिंदरी में सामुदायिक उप स्वास्थ्य भवन का निर्माण होगा।
खनपुरा में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। वही, रतनपुर में आंगवाड़ी का निर्माण होगा। वही, ब्योहरी में पंचायत भवन का निर्माण होगा। सगौनिया में आंगनवाड़ी बनेगा और सगौनिया में मिडिल स्कूल का भवन बनेगा।
इटारसी में सीसी रोड के निर्माण की स्वीकृति हो जाएगी और मंगल भवन के निर्माण की स्वीकृति हो जायेगी और ब्यौहारी बिराटिया में हाई स्कूल का भवन निर्माण हो जायेगा।
एक अन्य खबर के मुताबिक, हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहन और बेटियों को सशक्त करने के लिए कन्या विवाह योजना और लाडली लक्ष्मी योजना जैसी योजना संचालित की गई है और लाडली बहना योजना को भी बहनों के मान सम्मान और आत्म विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत