MP: मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय नायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर जबलपुर के वेटनरी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि प्रदेश में मेडिकल कालेज की 5 प्रतिशत सीट सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रिजर्व रहेगी।

Advertisement

सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि अगले सत्र से प्रदेश में मेडिकल कालेज की 5 प्रतिशत सीट सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रिजर्व रहेगी। उन्होंने कहा कि साथ ही उन्होंने जबलपुर में 100 करोड़ की लागत से वीरांगना रानी दुर्गावती के भव्य स्मारक के निर्माण का भी ऐलान किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमने 2 वर्ष पहले गरीब और जनजातीय भाई-बहनों की जिंदगी बदलने के लिए 14 घोषणाएं की थीं, वो सभी हमने पूरी कर दी हैं। सीएम ने कहा कि देश मे पहली बार मेडिकल सीट में सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की जा रही है।

सीएम शिवराज ने कहा कि क्योंकि जब से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के जरिए होने लगी तब, तब से प्रदेश के सरकारी स्कूल के छात्रों की डॉक्टर बनने की संख्या घटने लगी थी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।

सीएम शिवराज ने इसी तरह रानी दुर्गावती के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हम आज यह निर्णय ले रहे है कि जबलपुर के मदन महल की जमीन पर करीब 100 करोड़ रु की लागत से रानी दुर्गावती का भव्‍य स्‍मारक बनाया जाएगा।

Advertisement

दरअसल, अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती ने मुगल सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए जबलपुर के पास नरई नाला में शहादत प्राप्त की थी।

बता दें 14 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सागर में घोषणा की थी। कि इस वर्ष 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती है। इस पुण्य अवसर को डबल इंजन की सरकार भी बहुत धूम धाम से मनाने जा रही है।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य मंत्री ने घोषणा की कि 5 अक्टूबर को मैं फिर आऊंगा, तब धूम धाम से रानी दुर्गावती का जन्मोत्सव मनाएंगे।