Mohan Cabinet Meeting Decisions: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक आज हुई है। इस बैठक में राज्य सरकार ने गाय पालन करने वालों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने हर गाय के आहार के लिए ₹20 की राशि को बढ़ाकर ₹40 कर दिया है, जिससे गौशालाओं के संचालन में मदद मिलेगी।

Advertisement

गौशालाओं पर बढ़ाया फोकस

डिप्टी सीएम ने इस बैठक में गौ माता पर अधिक फोकस किया है। सराकर ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में गौशालाओं का निर्माण तेजी से हुआ है। राज्य सरकार ने प्रति गाय के अहार को ₹20 की राशि को बढ़ाकर ₹40 कर दिया है, जिससे गौशालाओं के संचालन में सहायता मिलेगी। इसके अलावा सरकार ने 5000 से ज्यादा क्षमता की बड़ी गौशालाएं पीपीपी मोड पर बनाने का भी ऐलान किया है। इसी के साथ 25 गाय या भैंस की एक यूनिट भी स्थापित की जाएगी जिसकी कुल लागत 42 लाख रुपये होगी। पशुपालन मंत्री ने ये भी जानकारी दी है कि गायों के नस्लों का सुधार भी किया जाएगा और आने वाले 5 से 6 सालों में अच्छी नस्ल की बछिया भी तैयार की जाएंगी।

Advertisement

इस योजना की भी जल्द होगी शुरुआत

इस बैठक में ये भी बताया गया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी दिन "डॉ. अंबेडकर पशुपालन विकास योजना" को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर दुग्ध उत्पादन योजना की इस बैठक में शुरुआत की गई है। जनरल कैटेगरी के लाभार्थियों को 25%, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के लाभार्थियों को 33% ग्रांट दिया जाएगा।

Advertisement

इन सेक्टर्स पर भी किया फोकस

इसके बाद में मध्यप्रदेश में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे और सरकार इनके लिए 1 रुपए में 25 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी। फिलहाल, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के लिए निवेशकों को खुद जमीन की व्यवस्था बनानी पड़ती है। इसके लिए टेंडर डॉक्यूमेंट नियमों में बदलाव किया गया है। अस्पतालों को प्राइवेट डेवलपर को ट्रांसफर करने का प्रावधान था, जिला अस्पताल सरकार के कंट्रोल में रहेंगे।

Advertisement

मेडिकल कॉलेज की सुप्रीटेंडेंट और सिविल सर्जन करेंगे। इसके अलावा सरकार प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार की ओर से ₹4303 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इसके लिए कैबिनेट द्वारा केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। इस बैठक में ये भी जानकारी दी गई कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम आएंगे। इसके अलावा 13 अप्रैल को केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह भी भोपाल आएंगे।