नई द‍िल्‍ली: त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है, इस दौरान ई कॉमर्स कंपनियां शानदार ऑफर के साथ सेल शुरू करने की तैयारी में हैं। इसी बीच प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे खासे ऑफर दिए जाने हैं। इस दौरान मोबाइल फोन और एसेसरीज बेहतरीन प्राइस रेट के साथ लिस्ट किए जाएंगे।

Advertisement

इसी कड़ी में बता दें कि मोटोरोला ने भारतीय बाजार में कई स्मार्ट होम अप्लायंस लॉन्च किए हैं। इन प्रोडक्ट में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजिरेटर और वॉशिंग मशीन शामिल है। सभी नए अप्लायंस वाई फाई टेक्नोलॉजी के साथ आ रहे हैं। जिससे ये स्मार्टफोन से भी ऑपरेट हो पाएंगे। कंपनी ने अपने नए एंड्रॉयड टीवी भी लॉन्च किए हैं। इन टीवी की शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है। जानकारी दें कि टीवी एचडी, फुल एचडी और अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले के साथ आएंगे।

Advertisement

मोटोरोला स्मार्ट अप्लायंस की भारत में कीमतें

स्मार्ट एयर कंडीशनर की कीमतें

  • 1.5 टन (3 स्टार) स्मार्ट एयर कंडीशनर की कीमत 32,999 रुपए है।
  • 1.5 टन (5 स्टार) स्मार्ट एयर कंडीशनर की कीमत 37,999 रुपए है।
  • 2 टन (3 स्टार)स्मार्ट एयर कंडीशनर की कीमत 39,999 रुपए है।
  • स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर की कीमतें

    • इसके साथ ही 507 लीटर का स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर की कीमत 63,990 रुपए है।
    • इसके साथ ही 533 लीटर का स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर की कीमत 69,990 रुपए है।
    • इसके साथ ही 592 लीटर का स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर की कीमत 51,990 रुपए है।
    • स्मार्ट वॉशिंग मशीन की कीमतें

      • अगर आप फुली ऑटोमैटिक स्मार्ट वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते है तो 6.5kg कैपेसिटी की कीमतें 23,499 रुपए है।
      • फुली ऑटोमैटिक स्मार्ट वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते है तो 8kg कैपेसिटी की कीमतें 28,999 रुपए है।
      • फुली ऑटोमैटिक स्मार्ट वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते है तो 10.5kg कैपेसिटी की कीमतें 33,999 रुपए है।
      • फ्रंट लोड वॉशर स्मार्ट वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते है तो 8kg/5kg 35,999 की कीमतें रुपए है।
      • फ्रंट लोड वॉशर स्मार्ट वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते है तो 10.5kg/6kg की कीमतें 39,999 रुपए है।
      • फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से कर सकेंगे खरीदारी

        जानकारी दें कि सभी नए अप्लायंस की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से शुरू हो रही बिग बिलियन डेज सेल में शुरू होगी। फ्लिपकार्ट प्लस कस्टमर इन प्रोडक्ट को 15 अक्टूबर से खरीद पाएंगे। बात करें मोटोरोला स्मार्ट अप्लायंस के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स स्मार्ट एसी कि तो मोटोरोला स्मार्ट एसी की रेंज ऐप सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें SurroundCoolX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो सभी तरह कूलिंग करती है। एसी में डुअल इन्वर्टर, ट्विन कम्प्रेसर, फाइव स्पीड फैन और फोर वे स्विंग मिलेगी। इसमें डिह्यूमिडिटी मोड, ऑटो मोड, स्लीप मोड और सेल्फ क्लीनिंग के फीचर्स मिलेंगे। एसी का टेम्परेचर 16 से 31 डिग्री तक कर सकते हैं।

        ऐप से कंट्रोल करें स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर

        एसी की तरह मोटोरोला के स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर को ऐप से कंट्रोल कर पाएंगे। इसमें कूलिंग के लिए ट्रूस्मार्ट सेंसर दिए हैं। फ्रिज में सुपर फ्रीज, सुपर कूल, ड्रिंक्स और हॉलिडे मोड जैसे चार स्मार्ट मोड दिए हैं। इन मोड की मदद से कूलिंग लेवल को एडजेस्ट कर सकते हैं। 507 और 533 लीटर मॉडल वॉटर डिसपेंसर के साथ आते हैं। रेफ्रिजिरेटर में फ्रंट में एलईडी टच पैनल दिया है। इसके साथ ही मोटोरोला वॉशिंग मशीन भी ट्रूवाईफाई टेक्नोलॉजी और ट्रूस्मार्ट सेंसर के साथ आती है। इनमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए इनबिल्ट चिपसेट दिया है। मशीन में डिजिटल इन्वर्टर मोटर दी है, जो 10 साल की वारंटी के साथ आती है।