नयी दिल्ली। कोरोना महामारी का संकट बरकरार है। इसलिए अभी भी बड़ी संख्या में लोग घर से ही काम कर रहे हैं। बिना किसी जरूरी काम के भी घर पर ही रहना सुरक्षित है। ऐसे में बहुत से लोगों का मोटर इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका होगा। क्योंकि गाड़ी का इस्तेमाल नहीं है इसलिए अकसर लोगों ने अपना मोटर इंश्योरेंस रीन्यू नहीं कराया होगा। मगर ध्यान रहे कि मोटर इंश्योरेंस को समय पर रीन्यू कराना बहुत जरूरी है। ऐसा न करने पर आपको 3 बड़े नुकसान हो सकते हैं। यहां हम उन कारणों के बारे में बताएंगे जिनके लिए आपको अपनी मोटर बीमा पॉलिसी को समय पर रीन्यू कराना जरूरी है।
अगर आपको आपको अपने वाहन का काफी कम उपयोग करना है तो भी आपके पास कम से कम थर्ड पार्टी कवर होना जरूरी है। इससे किसी दुर्घटना के मामले में तीसरे पक्ष को हुए किसी भी नुकसान या डैमेज को कवर मिलता है। अगर आपके पास थर्ड पार्टी कवर न हो और आप पकड़े जाएं तो आपके ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है।
समय पर मोटर इंश्योरेंस न कराने पर आपको नो-क्लेम बोनस का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे कई मामले होते हैं जहां पिछले कई सालों से कोई बीमा क्लेम नहीं किया जाता। ऐसे मामलों में गाड़ी मालिक को नो-क्लेम बोनस मिलता है। कई वर्षों तक क्लेम न लेने पर आपका टोटल नो-क्लेम बोनस 50 फीसदी तक हो सकता है। मगर यदि रीन्यू की डेट से 3 महीने की अवधि गुजर जाए तो आप इस बोनस का बेनेफिट नहीं ले सकते।
अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म हो गया है तो आपको उसका इंश्योरेंस करवाने पर कुछ अतिरिक्त चार्ज देने पड़ सकते हैं। बल्कि कुछ बीमाकर्ता आपकी गाड़ी की बकायदा जांच करते हैं और अगर जांच के दौरान कोई डैमेज पाया गया तो ऐसा भी संभव है कि आपकी गाड़ी का बीमा ही न किया जाए। इसलिए समय रहते ही अपना मोटर इंश्योरेंस रीन्यू कराना सही है।
अब जैसा कि आप जानते हैं कि अंतिम तिथि या एक्सपायरी डेट से पहले असल में पॉलिसी क्यों रीन्यू करनी चाहिए तो यहां हम आपकी मोटर बीमा पॉलिसी को रीन्यू कराते समय ध्यान देने वाले कुछ जरूरी पॉइंट्स के बारे में बताएंगे। सबसे पहले तो आप बीमाकर्ताओं की प्रीमियम दरों की तुलना करें। इससे आप सस्ती पॉलिसी ढूंढ सकते हैं। इसके अलाावा बीमा कंपनियों की तरफ से कई स्पेशल बेनेफिट भी दिए जाते हैं। अगर आपको ऐसी कोई पॉलिसी मिल जाए तो आपके लिए बेहतर है। बिना जरूरत के फालतू एड-ऑन न लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान