नई दिल्ली, मई 8। वित्तीय स्वतंत्रता से बेहतर कोई सशक्तिकरण नहीं है। आज मदर्स डे है और हो सकता है कि ज्यादातर लोग इंटरनेट पर या गिफ्ट की दुकानों पर अपनी मां के लिए सही गिफ्ट ढूंढ रहे हों। हालांकि, ज्यादातर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि उन्हें अपने प्यार का इजहार करने के लिए वास्तव में कुछ फिजिकल खरीदने की जरूरत नहीं है। आज बाजार कई फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स से भरा हुआ है जो संकट के समय में बचाव कर सकते हैं। इस मदर्स डे पर, अपनी माँ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कुछ ऐसा खोजने की कोशिश करें जो आपकी माँ की वित्तीय ज़रूरतों के अनुकूल हो। अपनी मां को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यहां 5 गिफ्ट दिए गए हैं।
एसआईपी एक बेहतरीन निवेश विकल्प है और विभिन्न लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है क्योंकि ये विभिन्न निवेश ऑप्शन प्रदान करती है। अगर आपकी मां ने कभी म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है, तो यह एक अच्छा समय हो सकता है। सबसे पहले, उनका केवाईसी पूरा करवाएं और एक ऐसी योजना चुनें जो उनकी प्रोफाइल के अनुकूल हो। आप एक भरोसेमंद म्यूचुअल फंड सलाहकार से भी संपर्क कर सकते हैं।
60 वर्ष से अधिक उम्र की माताओं के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खोलना उनके लिए एक अच्छा उपहार हो सकता है। यह 7.4 प्रतिशत सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करता है और इसकी निवेश अवधि 5 वर्ष है। यह ध्यान दिया जा सकता है कि इन खातों पर ब्याज दर सरकारी बॉन्ड यील्ड से जुड़ी हुई है और हर 3 महीने में बदल सकती है। प्रति व्यक्ति निवेश की सीमा 15 लाख रुपये है।
वरिष्ठ नागरिक मां के लिए एक और बढ़िया निवेश गिफ्ट प्रधानमंत्री वय वंदना योजना है, जिसका उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद लोगों को नियमित आय प्रदान करना है। फिलहाल यह 10 साल का प्लान मंथली ऑप्शन पर 7.40 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। मैच्योरिटी पर, जमाकर्ता को मूल राशि वापस मिल जाती है। इस योजना का प्रबंधन एलआईसी द्वारा किया जाता है और इसमें प्रति व्यक्ति निवेश पर 15 लाख रुपये की सीमा है।
एक अच्छा निवेश सलाहकार बहुत फायदेमंद हो सकता है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की तलाश करें जो आपकी माँ को उनके फाइनेंस में मदद कर सके। एक अच्छा वित्तीय सलाहकार उनके निवेश का आकलन करेगा और रिटर्न को अनुकूलित करने में मदद करेगा।
जहां अभी भी अधिकांश भारतीय सोना खरीदने में विश्वास करते हैं, वहीं पेपर गोल्ड की अवधारणा भी गति पकड़ रही है। गिफ्ट के रूप में अपनी मां के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदें। ये सोने की कीमत से लिंक होते हैं। इनकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। एसजीबी सरकारी प्रतिभूतियां हैं जो सोने के ग्राम में होती हैं। इन बॉन्डों को मैच्योरिटी पर कैश के बदले रिडीम किया जाता है। बॉन्ड भारत सरकार की ओर से रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं।
More Articles
- 31 जुलाई को खत्म हो रहे हैं क्रोमा और एप्पल के बैंक ऑफर्स: खरीदारी से पहले जान लें ये जरूरी नियम
- 30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
- Jio यूजर्स के लिए आखिरी 72 घंटे: कैशबैक और फ्री OTT का फायदा उठाने के लिए अभी करें ये रिचार्ज
- Amazon Great Freedom Festival Sale: HDFC कार्ड पर 10% छूट, जानें कब से शुरू होगी शॉपिंग
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल