Most expensive vegetables : देश में पिछले दिनों बढ़े टमाटर के दाम ने करीब सभी लोगों को परेशान कर दिया था। देश के कई सारे शहर तो ऐसे थे जहां टमाटर की कीमत 250 रु किलों से अधिक तक पहुंच गई थी लेकिन क्या आपको पता है कि कई सब्जियां ऐसी भी है जिनकी कीमत इतनी अधिक है जिनको खरीदने के लिए आम लोग सोच भी सकते है। आज हम आपको ऐसी ही सब्जियों के नाम और कीमत बताने जा रहे हैं तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।
ले बोनोटे आलू
लगभग सभी लोगों को आलू पसंद होता है। आज हम आपको आलू की एक ऐसी किस्म के बारे में जानकारी देने जा रहे है। जिसकी अनुमानित कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 1 लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। इसका नाम ले बोनोटे आलू है। यह फ्रांस के एक तट पर उगते हैं और हर वर्ष केवल 10 दिनों के लिए ही मिलते हैं।
मत्सुटेक मशरूम
अगर हम अगली सब्जी की बात करें तो इसका नाम मत्सुटेक मशरूम है। यह मत्सुटेक मशरूम एक जापानी मशरूम है। ये अधिकतर पतझड़ के मौसम में पाया जाता है। ये मशरूम की किस्म धीरे धीरे लुप्त हो रही है। इस मशरूम का वार्षिक उत्पादन की बात करें तो इसका वार्षिक उत्पादन 1 हजार टन से भी कम हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रु प्रतिकिलो हैं।
हॉप शूट्स
यह मूल रूप से उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। यह हरे और शंकु के आकार का फूल होता है। इसका उपयोग पेय पदार्थ बनाने में होता है। इसमें कई सारे औषधीय गुण मौजूद है। इस वजह से हॉप शूट्स एक बेहद ही महत्वपूर्ण पौधा है।
हॉप शूट्स का इस्तेमाल दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 72 हजार रु प्रति किलो है।
यह भी पढ़ें : MP : जानिए विकलांग पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन
वसाबी रूट
इसकी खेती दुनिया में बेहद कम होती है। इस डिजीज-प्रोन पौधे को बढ़ने के लिए सही मात्रा में नमी की जरूरत होती है। इसके साथ ही सही पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 18 हजार 500 रु प्रति किलोग्राम है।
यामाशिता पालक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रु प्रति किलोग्राम है। इस हरी पत्तेदार सब्जी को उगाने में काफी ज्यादा मेहनत लगती है। इसी वजह से यह काफी अधिक महंगी होती है।
यह भी पढ़ें : RBI : 3 को-ऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या है मामला
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान