Morgan Stanley ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष पहले के मुकाबले काफी बदल गया है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भारत विश्व व्यवस्था में अपना एक स्थान प्राप्त कर रहा है।
अमेरिकी मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में भारत के खिलाफ सभी आलोचनाओं को भी खारिज किया है। बता दें कि कई लोग भारत की आलोचना इसलिए कर रहे थे कि पिछले 25 सालों में भारत ने दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों में तेज कारोबार होने के बावजूद अपनी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है।
मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि आज का भारत साल 2013 से काफी अलग है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 दशक से भी कम वक्त में काफी बदल गया है।
10 वर्ष की छोटी अवधि में मैक्रो और माइक्रो आउटलुक के लिए बेहद ही जरूरी सकारात्मक परिणामों के साथ विश्व की व्यवस्था में अपना हाथ बनाया है।
अपनी रिपोर्ट में मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालते हुए दस काफी बड़े बदलाव किए। रिपोर्ट में कहा कि कॉरपोरेट टैक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बड़े सप्लाई-साइड पॉलिसी रिफॉर्म्स में से एक है।
मॉर्गन स्टेनली ने जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत का जीएसटी संग्रह बढ़ा है, जो जीडीपी के प्रतिशत के रुप में डिजीटल ट्रांजेक्शन की बढ़ती हिस्सेदारी अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का संकेत देती है।
इसके साथ ही अन्य बेहद ही जरूरी बदलाव हुए है। जैसे दिवाला और दिवालियापन संहिता, लाभार्थियों के खातों में सीधा सब्सिडी का पैसा देना, एफडीआई पर ध्यान, लचीला मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण, कॉर्पोरेट मुनाफे के लिए सरकारी समर्थन, रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए नया कानून और बहु-वर्षीय उच्च स्तर पर एमएनसी भावना आदि।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग