Interest : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से पिछले साल यानी मई 2022 के बाद से रेपो रेट में 2.25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जिसके बाद सभी बैंक लगातार अपनी जमा ब्याज दरों में लगातार इजाफा कर रहे है, जिस वजह से जो जमा है और अधिक आकर्षक हो गए है। मौजूदा तिमाही जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के लिए सरकार की तरफ से कुछ स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की गई है। बजट 2023 में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस) की जमा लिमिट है इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जिससे सीनियर सिटीजन को पूरी तरह से इन्वेस्ट करने पर अपनी ब्याज आय को संभव 100 प्रतिशत बढ़ाने का मोका मिलता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर हम एचडीएफसी की एफडी की ब्याज की दरों की बात करें, तो बैंक अपने रेगुलर कस्टमर्स के लिए 3 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, अगर हम सीनियर सिटीजन की बात करते है, तो फिर 3.5 प्रतिशत से कर 7.75 प्रतिशत के बीच ब्याज दर ऑफर करता है। अगर एफडी की समय सीमा की बात करें, तो फिर यह 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष के बीच होगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने रेगुलर नागरिकों के लिए 3 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत के बीच ब्याज की दर प्रदान करता है। वहीं, एसबीआई सीनियर सिटीजन को एफडी पर 3.5 प्रतिशत से कर 7.25 प्रतिशत के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसकी जो समय सीमा है। यह 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष के बीच होगी।
आईसीआईसीआई बैंक अपने नियमित नागरिकों के लिए 3 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, अगर हम सीनियर सिटीजन की बात करें, तो फिर यह 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत के बीच ब्याज दर ऑफर करता है। यह एफडी की समय सीमा 7 दिनों से लेकर 10 साल के बीच होगी।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस)
जो सिंगल एससीएसएस अकाउंट यूजर के लिए जमा की लिमिट को 15 लाख रु से 30 लाख रु बढ़ा दिया है। इसकी अवधि 5 वर्ष की होगी और इस तिमाही के लिए जो ब्याज दर है। यह 8 प्रतिशत निर्धारित है।
टीडी 1 साल, 2 साल, 3 साल, 5 साल की समय अविध की लिए ले सकते है। अगर हम इसकी ब्याज की दर की बात करें, तो फिर यह 6.6 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत के बीच अलग अलग होती है। इसकी ब्याज की गणना तिमाही के आधार पर की जाती है। लेकिन इसमें ब्याज को सालाना आधार पर दिया जाता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)
पीपीएफ लोगो का सबसे पसंदीदा लॉग टर्म इंवेस्टमेंट में से एक है। पीपीएफ के लिए सरकार की तरफ से निर्धारित इस तिमाही के लिए ब्याज की दर 7.1 प्रतिशत सालाना है। पीपीएफ में 15 वर्ष के लिए निवेश किया जा सकता है। अगर आप इसकी सीमा को बढ़ाना चाहते है, तो फिर आप इसको 5 वर्ष के हिसाब से बढ़ा सकते है।
एनएससी इस तिमाही में 7 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान कर रहा है। एनएससी की अवधि 5 साल है।
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई)
एसएसवाई को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के अंतर्गत शुरू किया गया था। इस योजना में इस तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के लिए ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!