Money withdrawal without ATM Card: आज हर कोई पैसे निकालने के लिए एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) का इस्तेमाल करते हैं. आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड और पिन कोड की जरुरत पड़ती है. लेकिन तब क्या हो, जब आप अपना एटीएम कार्ड घर में ही भूल जाए. आज हम आपको बताएंगे कि आप बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं.
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो पैसे निकालने के लिए बैंक की लंबी लाइन में लगता है. क्योंकि आज एटीएम मशीन 24x7 अवेलेबल रहती है. आप जब चाहे, तब इससे पैसे निकाल सकते हैं. आप हर एक समय में एटीएम मशीन से 10 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं.
लेकिन कभी ऐसा भी हो सकता है कि आप बाहर हो और आपको कैश की जरुरत हो. लेकिन उस समय आपके पास एटीएम कार्ड भी ना हो. ऐसे समय में आपको पैसे निकालने के लिए घर जाकर एटीएम कार्ड लाने की जरूरत नहीं है.
आज ऐसे कई तरीके है, जिससे आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं.
यूपीआई ऐप के सहारे एटीएम से ही निकाल जाएंगे पैसे
यूपीआई ऐप से सिर्फ ऑनलाइन पैसों की लेनदेन ही नहीं कर सकते हैं. बल्कि आज आप किसी भी यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर एटीएम से कैश निकाल सकते हैं. यानी आपको आज बस कैश निकालने के लिए या ऑनलाइन लेनदेन के लिए बस एक स्मार्टफोन की आवश्यकता है.
जैसे ही आप एटीएम में जाएंगे, आपको एटीएम में जाकर कैश विड्रोल का ऑप्शन चुना होगा. फिर यहां आपको स्कैन के लिए यूपीआई का ऑप्शन मिलेगा. जिस पर क्लिक करने के बाद आपको QR Code दिखाई देगा. फिर आपको इस QR Code को स्कैन करना होगा.
इसके बाद आप जितने भी पैसे निकलना चाहते हैं, वो अमाउंट दर्ज करें. एक बार फिर आपको यूपीआई पिन कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद प्रोसीड पर क्लिक करें. ऐसा कर आप बिना एटीएम कार्ड के भी यूपीआई के जरिए पैसे निकाल पाएंगे.
इसके अलावा आपका जिस बैंक में खाता है. उस बैंक की ऐप के जरिए भी आप कैश निकाल सकते हैं. आपको ऐप में कैश विड्राल का ऑप्शन दिया जाता है. जिसके जरिए आप कैश निकाल सकते हैं.
एटीएम की कब हुई शुरुआत?
दुनिया में पहली बार एटीएम 27 जून,1967 को लंदन के बारक्लेज बैंक में लगाया गया था. वहीं हमारे देश में पहली बार एटीएम साल 1987 में मुंबई के एचएसबीसी बैंक ने लगाया था. एटीएम को ऑटोमेटैड टेलर मशीन भी कहा जाता है.
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?