Best Shares Return : वैश्विक बाजार पिछले वर्ष के अंत से चढ़ रहे थे और भारतीय बाजारों ने पिछले कुछ महीनों में भारी अस्थिरता (उतार-चढ़ाव) दिखाई है। भारी अस्थिरता निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए मुनाफा हासिल करने के लिए सही स्टॉक चुनना मुश्किल बना देती है। हालांकि, बाजार की स्थितियों और भावनाओं के बावजूद, कई मल्टीबैगर और पेनी शेयरों ने एक साल में मजबूत रिटर्न दिया है। यहां हम 3 मल्टीबैगर स्टॉक की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने एक साल में 500 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हासिल की है।
सर्वोटेक पावर सिस्टम्स
पहला शेयर है सर्वोटेक पावर सिस्टम्स। सर्वोटेक पावर सिस्टम्स का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 15 नवंबर 2021 को 21.45 रु पर था, जबकि आज यह 164.10 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 665.03 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 7 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 7.65 लाख रु बन गए।
2022 में अब तक का रिटर्न
सर्वोटेक पावर सिस्टम्स का शेयर 2022 में भी काफी तगड़ा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 03 जनवरी 2022 को 79.40 रु पर था, जबकि आज यह 164.10 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 106.68 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। यानी इसने निवेशकों का पैसा 2 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.06 लाख रु बन गए।
पोलो क्वीन इंडस्ट्रियल
दूसरा शेयर है पोलो क्वीन इंडस्ट्रियल। पोलो क्वीन इंडस्ट्रियल का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 15 नवंबर 2021 को 7.86 रु पर था, जबकि आज यह 53.10 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 575.57 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 6 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 6.75 लाख रु बन गए।
5 साल का रिटर्न
पोलो क्वीन इंडस्ट्रियल का शेयर 5 साल में भी अच्छा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 24 नवंबर 2017 को 15.76 रु पर था, जबकि आज यह 53.10 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 236.93 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 3.36 लाख रु बन गए।
ब्रांड कंसेप्ट्स
तीसरा शेयर है ब्रांड कंसेप्ट्स। ब्रांड कंसेप्ट्स का शेयर भी इस साल में काफी मुनाफा करा चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर इसी साल 11 जनवरी 2022 को 53.25 रु पर था, जबकि आज यह 210 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 294.37 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 2 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 3.94 लाख रु बन गए। इसके बीते 5 दिनों का रिटर्न 12.90 फीसदी, एक महीने में 11.02 फीसदी और 6 महीनों में 105.18 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 226.24 करोड़ रु है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!