Stocks: शेयर मार्केट जहां नए साल में उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है। वहीं, कुछ ऐसी छोटी कंपनियां हैं। जिन कम्पनियों के शेयर शानदार उड़ान भर रहे हैं। साल 2023 के सिर्फ 12 दिन में ही एक कंपनी हैं। जिस कम्पनी ने अपने इनवेस्टर्स के पैसे को दुगुना कर दिया है। हम आपसे 3पी लैंड होल्डिंग्स कंपनी की बात कर रहे है। यह कम्पनी रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी है। इस कंपनी के शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहे है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
3पी लैंड होल्डिंग्स के शेयर 30 दिसंबर को 17 रूपये के थे। तभी के अब तक इस कम्पनी के शेयर में 100 प्रतिशत से अधिक उछाल देखने को मिला है। आज यानी 12 जनवरी 2023 को इस कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.93 प्रतिशत तेजी के साथ 35.10 रूपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस कम्पनी के शेयर में पिछले 5 दिनों में अपने निवेश की पूंजी को लगभग 40 प्रतिशत बढ़ा दिया है।
3पी लैंड होल्डिंग्स के शेयर के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 6 महीने में लगभग 130 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है, वहीं, पिछले एक साल में इस कम्पनी के शेयर ने अपने निवेशकों के पूंजी को करीब 40.40 प्रतिशत बढ़ा दिया है और पिछले पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 121.45 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है।
अगर हम इसका 52 हफ्ते के हाई लो की बात करें, तो इसका 52 वीक का हाई 35.10 रूपये है और इसका 52 वीक का लो 13.10 रुपये है। बता दें कि आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर रही। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में ही 134 अंकों की मजबूती के साथ 60239 के स्तर पर था और निफ्टी 32 अंकों के लाभ के साथ 17906 के स्तर पर था। निफ्टी टॉप गेनर में कई स्टॉक है। जैसे- कोल इंडिया, ग्रासिम, नेस्ले, टाइटन और एचसीएल टेक जैसे स्टॉक्स थे।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!