नई दिल्ली, जुलाई 14। जैसे जैसे दुनिया डिजिटल होती जा रही, उसी के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले में भी बढ़ रहे हैं। जालसाज नये नये तरीकों से लोगों के पैसे उड़ा रहे हैं। अब ऐसा ही शेयर बाजार में भी हो रहा है। मगर एक दम नये तरीके से। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपका इस बारे में जानना जरूरी है। इससे पहले कि आपको नुकसान हो, इससे बचने का तरीका जान लीजिए।
जेरोधा देश की सबसे बड़ी ब्रोकिंग फर्म है। इसके को-फाउंडर और सीईओ हैं नितिन कामत। उन्होंने शेयर बाजार में हो रही गड़बड़ी पर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि निवेशकों के डीमैट अकाउंट से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। ये काम जालसाज कर रहे हैं और वो भी इतने शातिर तरीके से निवेशक यानी अकाउंट होल्डर को इस बारे में पता बहुत देर से चलता है कि उसके साथ ठगी हुई है।
कामत के अनुसार जालसाज खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं औऱ निवेशकों को फंसाते हैं। इतना ही नहीं वे उनके डीमैट खातों की लॉग इन डिटेल्स तक प्राप्त कर लेते हैं। नितिन कामत ने इस पूरे मामले पर एक ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग के माध्यम से उन्होंने बताया है कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें पेनी शेयरों (10 रु से कम कीमत वाले और बहुत कम मार्केट कैपिटल वाले) या इल्लिक्विड (जो जल्दी से नहीं बिक सकते) ऑप्शंस का इस्तेमाल करके निवेशक के डीमैट में जाली नुकसान दिखाया जाता है। इसके बाद निवेशक के खाते में जो पैसा होता है उसे निकाल लिया जाता है।
निवेशक को इस बारे में काफी समय तक पता ही नहीं होता। बाद में उसे पता चलता है कि उसके साथ चीटिंग हुई है। कामत के अनुसार नुकसान होने पर लोग किसी की भी सलाह पर अमल करते हैं। मगर ऐसे सलाहकारों में कई जालसाज भी हैं। वे सोशल मीडिया पर मार्केट एक्सपर्ट बन कर सामने आते हैं और फिर निवेशकों को ठगते हैं।
कामत के अनुसार निवेशक अपने अकाउंट का लॉग इन डिटेल्स दूसरों को दे देते हैं। इसीलिए उनके साथ ठगी होती है। निवेशकों को करना ये चाहिए कि अपने बैंक खाते से जुड़े लॉगिन डिटेल्स की तरह ही डीमैट खाते की डिटेल्स किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। लॉग-इन पासवर्ड किसी को नहीं देना चाहिए। कामत के अनुसार सेफ रहने के लिए आधिकारिक ब्रोकर वेबसाइटों और ऐप के अलावा कहीं से और लॉग इन न करें।
- लॉगिन डिटेल्स किसी को न दें
- ऑप्शन ट्रेडिंग की समझ नहीं रखने वाले इसमें ट्रेड न करें। चाहे आपको कितनी भी सलाह दे।
- यदि आपके साथ जालसाजी हुई है तो आप उसकी शिकायत पुलिस में कर सकते हैं
- समय समय पर अपना अकाउंट चेक करते रहें। इसके साथ साथ किसी भी नुकसान को क्रॉस चेक करें। छोटी कंपनियों से बचें और बड़ी कंपनियों में पैसा लगाएं। उनमें नुकसान की संभावना वैसे भी कम रहती है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति