नई दिल्ली। सरकार को चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से अब तक 12,995.46 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है, जिसमें आईआरसीटीसी के आईपीओ से प्राप्त 637.97 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। जबकि सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में विनिवेश से 1.05 लाख करोड़ रुपये हासिल करने का लक्ष्य रखा है। विनिवेश से प्राप्त रकम की यह जानकारी निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग से मिली। आईआरसीटीसी के आईपीओ से प्राप्त धन से पहले सरकार को विनिवेश से 12,357.49 करोड़ रुपये की रकम प्राप्त हुई।

Advertisement

आईआरसीटीसी की अच्छी लिस्टिंग

इस साल पहलीबार सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों में आईआरसीटीसी का प्रदर्शन काफी आकर्षक रहा है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर शुक्रवार को आईआरसीटीसी के शेयर का भाव 874 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ और इसकी बाजार पूंजी अब 14,000 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि पब्लिक ऑफरिंग से इसने 5,120 करोड़ रुपये की उम्मीद की थी।

Advertisement

रेलटेल कारपोरेशन का आएगा आईपीओ

सरकार रेलवे की सहायक कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन की 25 फीसदी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए विनिवेश करने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि अगले साल जनवरी के मध्य में इसका आईपीओ बाजार में आएगा। बाजार विश्लेषकों की माने तो बीपीसीएल में सरकार की 53.29 फीसदी की विकवाली से 57,000 करोड़ रुपये जुटाया जा सकता है, जोकि सरकार के विनिवेश से प्राप्त राजस्व के लक्ष्य का 53.5 फीसदी होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें : चांदी : जानिए रेट कब हो जाएगा 50,000 रुपये के पार