नई दिल्ली। दिसंबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन ने रिकॉर्ड बना दिया है। दिसंबर 2020 में मोदी सरकार को जितना मंथली कलेक्शन मिला है, वह अब तक का रिकॉर्ड है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार जीएसटी कलेक्शन के जुड़े आंकड़े जारी किए। इसमें बताया गया है कि दिसंबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1,15,174 करोड़ रुपये का रहा है। जीएसटी जब से लागू हुआ है, तब से आज तक यह किसी भी महीने में होने वाला सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन है।

Advertisement

पिछले साल दिसंबर की तुलना में भी 12 फीसदी ज्यादा

पिछले साल दिसंबर की तुलना में इस बार जीएसटी का कलेक्शन करीब 12 फीसदी ज्यादा रहा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार पिछले कुछ महीनों से जीएसटी कलेक्शन में लगातार तेजी आ रही है। यह अर्थव्यवस्था में तेजी से रिकवरी का भी संकेत है। चालू वित्त वर्ष में यह लगातार तीसरा महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। इसके पहले नवंबर 2020 में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,04,963 करोड़ रुपये का रहा था।

Advertisement

जानिए वित्त मंत्रालय ने क्या कहा

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि जीएसटी व्यवस्था जब से लागू हुई है उसके बाद से दिसंबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन अब तक का सबसे ज्यादा है। यह पहली बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1.15 लाख करोड़ रुपये के पार निकला है। अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2019 में 1,13,866 करोड़ रुपये का रहा था। आमतौर पर अप्रैल महीने में जीएसटी रेवेन्यू ज्यादा रहता है। मार्च महीना वित्तीय वर्ष का सबसे आखिरी महीना होने के कारण कारोबारी अंत में फाइनल टैक्स भरते हैं, जिससे यह कलेक्शन बढ़ जाता है।

Advertisement

जानिए क्यों बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

जीएसटी में बढ़ोत्तरी पर वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह मंदी के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है। दिसंबर 2020 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले माल के आयात से राजस्व 27% अधिक रहा और घरेलू लेनदेन से मिलने वाले रेवेन्यू में 8% का इजाफा हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में उम्मीद से भी तेज रिकवरी और जीएसटी की चोरी रोकने में मिली सफलता के चलते दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है।

Advertisement