नई दिल्ली। मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। इसके बाद अब गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम का बोझ लगभग नहीं के बराबर पड़ेगा। ध्यान रहे कि सरकार ने एक दिन पहले ही गैस का सिलेंडर करीब 145 रुपये तक महंगा कर दिया था। इंडियन ऑयल ने 14.2 किलो वाले सिलिंडर 144.50 रुपये तथा 5 किलो वाले सिलिंडर 52 रुपये महंगा कर दिया था। इसके बाद अब 14.2 किलो के सिलिंडर की दिल्ली में कीमत 858.50 रुपये पर पहुंच गई। आपको बता दें कि घरेलू उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। इससे ज्यादा खरीदने पर बाजार भाव से भुगतान करना होता है।
सरकार हर गैस सिलिंडर पर सब्सिडी देती है। काफी समय से यह सब्सिडी एक समान ही मिल रही थी। लेकिन इसमें अब इजाफा किया गया है। इसे एक बार में ही बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। अब हर सिलेंडर पर 154 रुपये की जगह 291 रुपये सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी की रकम बढ़ जाने से ग्राहकों पर इंटरनैशनल मार्केट में गैस की कीमत में उठापटक से पड़ने वाला प्रभाव कम हो जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वालों को अब 175 रुपये की जगह 312 रुपये सब्सिडी मिलेगी।
केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दोगुनी करने से उपभोक्ता को बड़ा फायदा होगा। दरअसल, तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 144.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जबकि उनकी सब्सिडी में 137.62 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। इस प्रकार उपभोक्ताओं पर सिर्फ करीब 6.88 रुपए प्रति सिलेंडर का बोझ पड़ेगा।
कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में अब 14 किलो का गैस सिलिंडर 858.50 रुपये में मिलेगा। यहां 144.50 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपये ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपये के दाम पर सिलिंडर मिलेगा। मुंबई में 145 रुपये की बढ़ोतरी के साथ नया दाम 829.50 रुपये हो गया है और चेन्नई में 147 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 881 रुपये हो गया है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित