Modi Government 5 Schemes: अपने नागरिकों के लिए केंद्र सरकार तरह-तरह की स्कीम शुरु करती रहती है। इन योजनाओं से एक तरफ जहां लोगों को मदद मिलती है वहीं, सरकार की लोकप्रियता भी इन स्कीम्स की मदद से बढ़ जाती है।

Advertisement

नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। फिर 2019 में दूसरी बार शपथ लेकर नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने।

Advertisement

देश के गरीबों से लेकर बेटियों तक के लिए कई योजनाओं से केंद्र सरकार आम जनता को लाभ दे रही है। चलिए आपको ऐसी ही कुछ योजनाओं के बारे में बताते हैं जो सुपरहिट योजनाएं रही हैं।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को पारंपरिक ईंधन के इस्तेमाल के कारण होने वाले स्वास्थय संबंधी खतरों से छुटकारा दिलाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन प्रदान करने के लिए इस योजना को शुरु किया गया।

Advertisement

इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारक को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है और वहीं सब्सिडी में एक साल में 12 गैस सिलेंडर मिलते हैं।

इस योजना से लाखों गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मुहैया करवाकर स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त जीवन की दिशा में उनके पहले कदम में सहायता की है।

सुकन्या समृद्धि योजना

इस योजना की शुरुआत 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत की गई थी। यह साल 2015 में शुरु की गई थी। इसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

Advertisement

इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चियों को भविष्य में आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए इस योजना में बेटियों की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले निवेश किया जाता है। इससे बेटियों के नाम पर एक बड़ा फंड एकत्रित हो जाता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना को साल 2016 में शुरु किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों को अपना घर बनवाने के लिए आर्थिक सहायता करना है।

Advertisement

प्रधानमंत्री योजना की मदद से सहायता राशि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दी जाती है। आपको बता दें कि इस योजना से अब तक लाखों लोगों को लाभ मिला है।

इस योजना के माध्यम से घर खरीदने के लिए लोन लिया जाता है और जिस पर व्यक्ति की आय और कैटेगरी के आधार पर सरकार सब्सिडी भी देती है।

सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है, ताकि घर बनाने या खरीदने के लिए किसी गरीब परिवार पर आर्थिक बोझ ना आए।

Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निदि योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार आर्थिक मदद देती है। इसके अनुसार हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि 3 किस्‍तों में दी जाती है और सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट्स में डाली जाती है।

आयुष्मान भारत योजना

इस योजना से गरीबों को इलाज में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना बनी हुई है। इस योजना के तहत हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर दिया जाता है।

इसका उद्देश्य देशभर में गरीबों, सबसे कमजोर परिवारों को बीमारियों के समय वित्तीय जोखिम से सुरक्षा सुनिश्चित करना है।