नई दिल्ली, मई 24। अगर आप लंबी अवधि वाला प्लान सस्ती कीमत पर चाहते हैं तो हो सकता है आपको अपने नेटवर्क पर न मिले। रिलायंस जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के पास सस्ते सालाना प्लान हैं भी तो उनमें डेटा कम मिलता है। डेली डेटा ऐसे प्लान्स में नहीं दिया जाता। मगर एक कंपनी सस्ते प्लान में एक साल से अधिक लंबी वैलिडिटी भी देती है और डेली डेटा भी देती है। आगे जानिए इस प्लान की पूरी डिटेल।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के सबसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान में से एक इसका सालाना प्लान है 2399 रुपये का। ये एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। मगर कंपनी अपने इस सालाना प्लान पर 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दे रही है। इससे प्लान की कुल वैलिडिटी 425 दिनों की हो जाती है। बीएसएनएल अब अपने 2399 रुपये के प्लान के साथ 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ कुल 455 दिनों की वैलिडिटी दे रही है।
अब जानते हैं बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान के बाकी बेनेफिट। सबसे पहले वॉयस कॉलिंग बेनेफिट पर नजर डालें तो ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (एसटीडी और लोकल) के साथ आता है। प्लान में आपको डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा और ये लिमिट पूरी होने के बाद आप 40 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट यूज कर सकेंगे। ये प्लान डेली 100 एसएमएस भी देता है।
बीएसएनएल के और फायदों में फ्री पीआरबीटी (पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन) के साथ गाने बदलने का ऑप्शन मिलता है। ये प्लान फ्री इरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विस और लोकधुन कंटेंट के एक्सेस के साथ आता है। मगर लोकधुन कंटेंट का एक्सेस आपको 30 दिनों के लिए मिलेगा।
बीएसएनएल ने हाल ही में यूजर्स के लिए नया सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था। नए प्लान की कीमत 365 दिनों के लिए 797 रुपये है और यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हाई-स्पीड 4जी डेटा के साथ आता है।
797 रुपये का बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले यूजर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेली डेटा और 100 एसएमएस डेली मिलते हैं। ध्यान दें कि प्रत्येक दिन 2 जीबी डेटा के बाद इंटरनेट स्पीड को घटा कर 80 केबीपीएस कर दिया जाएगा। योजना की वैलिडिटी 365 दिनों की है, पर 2 जीबी हाई स्पीड डेटा केवल रिचार्ज के बाद पहले दो महीनों (या 60 दिनों) के लिए उपलब्ध होगा। 60 दिनों के बाद, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स या 2 जीबी डेली डेटा नहीं मिलेगा, लेकिन प्लान की वैलिडिटी बरकरार रहेगी। 60 दिनों के बाद, यूजर्स को टॉकटाइम और डेटा बेनेफिट के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत होगी। अहम बात यह है कि आप अपने बीएसएनएल सिम को पूरे वर्ष केवल 797 रुपये में चालू रख पाएंगे, जो इसे उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है जो सेकेंडरी सिम के रूप में बीएसएनएल का उपयोग करते हैं। बीएसएनएल 797 का रिचार्ज प्लान सभी सर्किलों में पेश किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान