नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर अकसर मोबाइल बोनांज़ा सेल का आयोजन करती है। अब 2020 में भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज़ एक बार फिर मोबाइल बोनांज़ा सेल लेकर आई है। सेल के दौरान ग्राहकों के पास कई स्मार्टफोन पर अच्छी छूट पाने का मौका होगा। बता दें कि ये सेल 17 फरवरी यानि आज से शुरू की गई है और 21 फरवरी तक चलेगी। इस सेल में आपको कई शानदार स्मार्टफोन को डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आप हर दिन एक नई डील का लाभ उठा सकते हैं। सेल में आप सैमसेंग से लेकर एपल तक कई डिवाइस को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको बता दें फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।अमेजन : सेल में भारी छूट पर बिक रहा एप्पल फोन, बस आज भर का है मौका
फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। 17 से 21 फरवरी तक चलने वाली इस सेल में कई स्मार्टफोन पर नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा दी जा रही है। जिसका लाभ उठा कर यूजर्स फोन को बेहर कम कीमत में घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा ऑफ दिया जा रहा है।
- मालूम हो कि फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में आप Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन को डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाकर केवल 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- फोन में 25MP + 5MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 25MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- जबकि पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।
- वहीं iphone xs पर भी शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
- इस स्मार्टफोन के 64जीबी स्टोरेज मॉडल को आप केवल 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- फोन पर नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन मौजूद है और इसे 9,167 रुपये की EMI के साथ खरीदा जा सकता है।
- इसमें 12MP + 12MP का ड्यूल रियर कैमरा और 7MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
इतना ही नहीं इसके अलावा रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन को भी फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका है। इस फोन को आप केवल 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 15,999 रुपये है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मौजूद हैं। वहीं अगर आप Realme XT लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस फोन की खरीददारी के लिए यह अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में यह फोन 14,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है। जबकि इसे 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह भारत में लॉन्च होने वाला ऐसा पहला स्मार्टफोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान