नई दिल्ली, सितंबर 4। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट ऑफ बैंक इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इसकी इंटरनेट बैंकिंग और योनो मोबाइल एप्लिकेशन सहित कुछ सेवाएं शनिवार और रविवार को कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। एसबीआई ने ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया है और ग्राहकों से अनुरोध किया कि एक बेहतर बैंकिंग एक्सपीरिंस के साथ जुड़े रहें। एसबीआई अकसर अपनी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में इस तरह की रुकावट का ऐलान करता है। दरअसल बैंक अपनी योनो ऐप और इंटरनेट बैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए ऐसा करता है।
एसबीआई ने कहा है कि हम 4 सितंबर की रात 10.35 बजे से 5 सितंबर को 1.35 बजे (रात में ही) तक मैंनेटेनेंस एक्टिविटीज जारी रखेंगे। यानी कुल 180 मिनट तक मैंनेटेनेंस एक्टिविटीज जारी रहेंगी। इस दौरान एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग / योनो / योनो लाइट / योनो बिजनेस / आईएमपीएस / यूपीआई अनुपलब्ध रहेंगी। बैंक ने हमें असुविधा के लिए खेद जताया है और अनुरोध किया है कि वे बैंक के साथ जुड़े रहें।
एसबीआई में मैंनेटेनेंस एक्टिविटीज ने लगातार तीसरे महीने इसकी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित किया है। एसबीआई ने जुलाई के साथ-साथ अगस्त में भी मेंटेनेंस के चलते बैंकिंग सेवाएं कुठ समय के लिए बंद कर दी थीं। एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग, योनो और यूपीआई सेवाओं का उपयोग करने वाले एसबीआई ग्राहकों का कुल आधार 25 करोड़ है।
हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार कई ट्विटर यूजर्स ने बताया कि योनो ऐप पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा है। कुछ ने तो इसे 'भारत का सबसे खराब बैंक' और इसकी सेवाओं को 'खराब' कहा। कुछ ने कहा कि उनका बैंक के साथ एक्सपीरियंस काफी खराब रहा है। एसबीआई ने तुरंत रेस्पोंस दी। उसने ग्राहकों से माफी मांगी और ग्राहकों से अपनी दिक्कतों को स्पष्ट करने के लिए कहा ताकि बैंक उनकी मदद कर सके।
एसबीआई ने पिछले महीने 6 अगस्त को रात 22.45 बजे से 7 अगस्त की रात में ही 1.15 बजे तक (150 मिनट) के बीच मैनटेनेंस एक्टिविटीज का ऐलान किया था। इस दौरान यानी 150 मिनटों के लिए इसकी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध नहीं रही थीं। एसबीआई ने इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं में अस्थायी तौर पर आने वाली अड़चन के बारे में सूचित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, ताकि एसबीआई ग्राहक बिना किसी समस्या का सामना किए अपने लेनदेन को इसी हिसाब से निर्धारित कर सकें।
इस बीच एसबीआई ने इसने टियर 1 (एटी 1) बांड के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो 7.72 प्रतिशत की कूपन दर ऑफर करते हैं। बैंक ने एक रिलीज में कहा कि इसे 1000 करोड़ रु के बॉन्ड इश्यू के मुकाबले 10,000 करोड़ रु से अधिक के लिए बोलियां मिलीं। रिलीज में कहा गया है अच्छे रेस्पोंस के आधार पर, बैंक ने 7.72 प्रतिशत के कूपन पर 4,000 करोड़ रुपये स्वीकार करने का निर्णय लिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग